{"_id":"627a4ad6e881477afb0e11b5","slug":"mohali-attack-high-alert-on-all-major-stations-of-firozpur-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली ब्लास्ट: लुधियाना स्टेशन पर हाई अलर्ट, कमिश्नरेट पुलिस और जीआरपी ने चलाया सर्च आपरेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली ब्लास्ट: लुधियाना स्टेशन पर हाई अलर्ट, कमिश्नरेट पुलिस और जीआरपी ने चलाया सर्च आपरेशन
Tue, 10 May 2022 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 May 2022 04:52 PM IST
सार
डीएसपी बलराम राणा ने चलती ट्रेन में चेकिंग की कमांड संभाली, जबकि एसएचओ जसकरण सिंह ने 50 के करीब मुलाजिमों के साथ स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान बिना किसी कारण के स्टेशन परिसर में घूमते संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विस्तार
मोहाली में स्टेट इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के बाद मंगलवार सुबह लुधियाना स्टेशन समेत फिरोजपुर मंडल के सभी बड़े स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस और जीआरपी ने लुधियाना स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान अप-डाउन की करीब 24 ट्रेनों को खंगाला गया।
विज्ञापन
लुधियाना स्टेशन पहुंचे पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आरपीएफ तथा जीआरपी को ड्यूटी के दौरान चौकस रहने के निर्देश दिए। जीआरपी के डीएसपी बलराम राणा और एसएचओ जसरकण सिंह की टीम ने शताब्दी एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस और कटिहार एक्सप्रेस समेत पूरे स्टेशन परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
डीएसपी बलराम राणा ने चलती ट्रेन में चेकिंग की कमांड संभाली, जबकि एसएचओ जसकरण सिंह ने 50 के करीब मुलाजिमों के साथ स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान बिना किसी कारण के स्टेशन परिसर में घूमते संदिग्धों से पूछताछ की गई और शरारती तत्वों को खदेड़ा गया। ट्रेनों में सवार यात्रियों का सामान चेक किया गया और उनको सफर के दौरान सचेत रहने और किसी भी संदिग्ध व लावारिस वस्तु के दिखाई देते ही तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा स्टेशन के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट चेक किए गए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए संवेदनशील प्वाइंट्स पर सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। मंगलवार सुबह से शुरू हुआ सर्च आपरेशन देर शाम तक जारी था और हर गतिविधि की जानकारी आला अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही थी।
हमने स्टेशन परिसर और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। जीआरपी के मुलाजिम आम यात्रियों की तरह स्टेशन परिसर और ट्रेनों के अंदर मौजूद हैं। एस्कार्ट पार्टी के जवान भी अलर्ट पर हैं। चलती ट्रेनों में भी सख्त चेकिंग चल रही है। - बलराम राणा, डीएसपी, जीआरपी, लुधियाना।