फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mohali Attack: high alert on all major stations of Firozpur division  

मोहाली ब्लास्ट: लुधियाना स्टेशन पर हाई अलर्ट, कमिश्नरेट पुलिस और जीआरपी ने चलाया सर्च आपरेशन 

Tue, 10 May 2022 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 May 2022 04:52 PM IST
सार

डीएसपी बलराम राणा ने चलती ट्रेन में चेकिंग की कमांड संभाली, जबकि एसएचओ जसकरण सिंह ने 50 के करीब मुलाजिमों के साथ स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान बिना किसी कारण के स्टेशन परिसर में घूमते संदिग्धों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन

विस्तार

मोहाली में स्टेट इंटेलीजेंस हेडक्वार्टर पर ग्रेनेड हमले के बाद मंगलवार सुबह लुधियाना स्टेशन समेत फिरोजपुर मंडल के सभी बड़े स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस और जीआरपी ने लुधियाना स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान अप-डाउन की करीब 24 ट्रेनों को खंगाला गया। 

विज्ञापन


लुधियाना स्टेशन पहुंचे पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आरपीएफ तथा जीआरपी को ड्यूटी के दौरान चौकस रहने के निर्देश दिए। जीआरपी के डीएसपी बलराम राणा और एसएचओ जसरकण सिंह की टीम ने शताब्दी एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस और कटिहार एक्सप्रेस समेत पूरे स्टेशन परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। 
विज्ञापन


डीएसपी बलराम राणा ने चलती ट्रेन में चेकिंग की कमांड संभाली, जबकि एसएचओ जसकरण सिंह ने 50 के करीब मुलाजिमों के साथ स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान बिना किसी कारण के स्टेशन परिसर में घूमते संदिग्धों से पूछताछ की गई और शरारती तत्वों को खदेड़ा गया। ट्रेनों में सवार यात्रियों का सामान चेक किया गया और उनको सफर के दौरान सचेत रहने और किसी भी संदिग्ध व लावारिस वस्तु के दिखाई देते ही तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्टेशन के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट चेक किए गए और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए संवेदनशील प्वाइंट्स पर सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। मंगलवार सुबह से शुरू हुआ सर्च आपरेशन देर शाम तक जारी था और हर गतिविधि की जानकारी आला अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही थी।

 

हमने स्टेशन परिसर और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। जीआरपी के मुलाजिम आम यात्रियों की तरह स्टेशन परिसर और ट्रेनों के अंदर मौजूद हैं। एस्कार्ट पार्टी के जवान भी अलर्ट पर हैं। चलती ट्रेनों में भी सख्त चेकिंग चल रही है। - बलराम राणा, डीएसपी, जीआरपी, लुधियाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed