फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Misdeed victim from Ludhiana tried to set herself on fire in front of police commissioner office

Ludhiana: दुष्कर्म पीड़ित ने CP दफ्तर के सामने की जान देने की कोशिश, आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष

Fri, 30 Jun 2023 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 03:31 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति बिहार भाग गया। मैंने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। उसको समाज सेवी बबलू कुरैशी के बारे में पता चला कि वह इस तरह के मामले में कई महिलाओं की मदद कर चुका है। इसके चलते उसने बबलू से संपर्क किया और इसे सारी बात बताई। 

विज्ञापन
Misdeed victim from Ludhiana tried to set herself on fire in front of police commissioner office
लुधियाना में महिला ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना की एक दुष्कर्म पीड़ित महिला ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने के रोष स्वरूप पुलिस कमिश्नर दफ्तर के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। जैसे ही महिला ने खुद पर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की तो वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और उसे शांत करवा कार्रवाई का भरोसा दिया। 

विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि टिब्बा रोड के ही रहने वाले बाबू कुरैशी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस ने उस पर केस तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की। जब भी वह उसके खिलाफ थाने में कार्रवाई करवाने के लिए जाती है तो पुलिस उसकी सुनवाई नहीं करती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Moga: बस स्टैंड पर खालिस्तानी नारे लिखने के दो आरोपी गिरफ्तार, SFJ के आतंकी पन्नू के इशारे पर किया था काम
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है, कहीं ना कहीं कोई मिलीभगत जरूर है। इंसाफ ना मिलने के चलते ही उसने आत्मदाह करने की सोची। पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति बिहार भाग गया। मैंने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

इस बीच उसको समाज सेवी बबलू कुरैशी के बारे में पता चला कि वह इस तरह के मामले में कई महिलाओं की मदद कर चुका है। इसके चलते उसने बबलू से संपर्क किया और इसे सारी बात बताई। महिला ने आरोप लगाया कि बबलू से बातचीत के बाद उसने उसे घर बुला लिया। जब वह उसे अपनी बात बताने लगी तो बबलू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला और बाबू की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह चेन से नहीं बैठेगी। महिला ने पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू से मांग की कि उसे न्याय दिया जाए। आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed