फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Moga Police busted gang of anti-social elements writing Khalistan slogans in public places

Moga: बस स्टैंड पर खालिस्तानी नारे लिखने के दो आरोपी गिरफ्तार, SFJ के आतंकी पन्नू के इशारे पर किया था काम

Fri, 30 Jun 2023 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 01:44 PM IST
सार

दो जून देर रात मोगा बस स्टैंड के टिकट काउंटर पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे और खालिस्तान का झंडा फहराया था। मोगा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बस स्टैंड के सीसीटीवी में कैद हुए दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के नांदेड़ से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Moga Police busted gang of anti-social elements writing Khalistan slogans in public places
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मोगा पुलिस ने सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर सार्वजनिक स्थानों पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो जून को मोगा बस स्टैंड के टिकट काउंटर पर देर रात खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने और खालिस्तान का झंडा फहराने वाले दो आरोपियों को मोगा पुलिस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोगा के ही रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: थाना सुल्तानपुर लोधी के पूर्व SHO पर रिश्वत का केस, PTPR एक्ट के आरोपी को किया था बरी
विज्ञापन


मोगा एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि दो जून देर रात मोगा बस स्टैंड के टिकट काउंटर पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे और खालिस्तान का झंडा फहराया था। मोगा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बस स्टैंड के सीसीटीवी में कैद हुए दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के नांदेड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दलजीत सिंह और प्रितपाल सिंह मोगा के रहने वाले हैं। उनको गिरफ्तार करने के लिए एसआई दलजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने 25 जून को दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एसएफजे चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू के साथ मिले हुए हैं। इस काम के लिए आरोपियों को वेस्टर्न यूनियन से करीब 80-80 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों पर कोई क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है। दोनों ने पैसों के लालच में यह काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed