{"_id":"669f9e6c4899725fb306a864","slug":"mercedes-running-on-the-road-caught-fire-driver-and-owner-jumped-to-save-their-lives-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-105667-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: सड़क पर दौड़ रही मर्सिडीज में लगी आग, ड्राइवर और मालिक ने कूदकर जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: सड़क पर दौड़ रही मर्सिडीज में लगी आग, ड्राइवर और मालिक ने कूदकर जान बचाई
Tue, 23 Jul 2024 05:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। रायकोट जगरांव मार्ग पर बस्सियां गांव के समीप सोमवार रात 11 बजे सड़क पर दौड़ रही मर्सिडीज कार में आग लग गई, गनीमत रही कि जसकीरत सिंह और ड्राइवर दविंदर सिंह वासी लुधियाना ने समय रहते कार से कूद गए। उन्हें मामूली खरोंचे आईं लेकिन जान बच गई, देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना के कारोबारी जसकीरत सिंह लुधियाना से रायकोट होते हुए जगरांव की तरफ जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर दविंदर सिंह चला रहा था। बस्सियां के समीप कार से जलने की दुर्गंध आने लगी। जसकीरत सिंह ने तुरंत अपने ड्राइवर दविंदर सिंह कार से कूदने को कहा। दविंदर ने कार की स्पीड कम की और दोनों कूद गए। दोनों को मामूली खरोंच आई लेकिन लाखों रुपये की कार पूरी तरह जल गई। थाना सदर के एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि कार मालिक जसकीरत सिंह के बयान पर कानूनी कार्रवाई कर दी है।