फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   mela, pashupalan mela start in ludhiana, pashupalan mela ludhiana

लुधियाना में पशुपालन मेला शुरू, पांच को मुख्यमंत्री पुरस्कार

Fri, 18 Mar 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 18 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
mela, pashupalan mela start in ludhiana, pashupalan mela ludhiana
लुधियाना में पशुपालन मेले में पहुंचे किसान। - फोटो : अमर उजाला
गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को दो दिवसीय पशु पालन मेले का शुभारंभ हुआ। इस दौरान धंधे में नई कारगुजारी करने वाले किसानों को मुख्यमंत्री पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


वेटरिनरी यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. अमरजीत सिंह नंदा, यूनिवर्सिटी प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्य सुखहरप्रीत सिंह और गुरजतिंदर सिंह विर्क ने किसानों को इनाम बांटे। पसार शिक्षा निर्देशक डॉ. हरीश कुमार वर्मा ने बताया कि पशु पालन धंधों को उत्साहित करने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से विभिन्न पशु पालन धंधों के पशु पालकों की जत्थेबंदियां बनाई हुई है।
विज्ञापन


इन धंधों में काम करने वाले किसानों को हौसला देने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से मुख्यमंत्री पुरस्कार दिए गए है। मोगा के इकबाल सिंह को गाय की डेयरी फार्मिंग श्रेणी में इनाम दिए गए। इकबाल सिंह ने आठ साल पहले काम शुरू किया था। अब उनके पास 90 गाय हैं, जिनमें से 31 गाय रोजाना 9.5 क्विंटल दूध दे रही हैं। उन्होंने गोबर गौस प्लांट भी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेयरी फार्मिंग की भैंस श्रेणी में जिला फतेहगढ़ साहिब के बलविंदर सिंह को पुरस्कार दिया गया। बलविंदर के पास इस समय 30 भैंस हैं, जिनसे रोजाना 2.5 क्विंटल दूध मिल रहा है। उनके फार्म की एक भैंस ने 24.67 किलो दूध देकर रिकार्ड भी बनाया है। उन्होंने भैंसों के लिए आरामदायक शैड बनाया है। यह विभिन्न मुकाबलों में अब तक 50 से अधिक इनाम जीत चुके हैं। भैंसों की श्रेणी में ही बरनाला के मलकीत सिंह को इनाम दिया गया।

2010 में काम शुरू करने वाले मलकीत के पास इस समय 150 भैंस हैं। इनमें से 85 भैंस रोजाना 7 क्विंटल दूध दे रही हैं। मछली पालन क्षेत्र में यह सम्मान लुधियाना के जसवीर सिंह को दिया गया। जसवीर ने 1999 में 3 एकड़ रकबे में मछली पालन का धंधा शुरू किया। इस समय वह नौ एकड़ रकबे में मछली पालन का धंधा कर रहे हैं, जहां प्रति एकड़ प्रति साल 25 क्विंटल से अधिक मछली पैदा होती है।


सूअर पालन के क्षेत्र में बरनाला के गांव संगेड़ा के धर्मेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस समय इनके पास 275 सूअर है। जिनके लिए खुले हवादार शैड भी हैं और वह खुद दाना तैयार करके खुराक तैयार करते हैं। मुख्यमंत्री पुरस्कार में नगद इनाम के अलावा सम्मान चिन्ह और शाल भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed