फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   meeting, nigam meeting in ludhiana, ludhiana nigam meeting

लुधियाना निगम ने बढ़ाई तहबाजारी और ट्रेड सर्टिफिकेट की फीस

Fri, 18 Mar 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 18 Mar 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
meeting, nigam meeting in ludhiana, ludhiana nigam meeting
लुधियाना में नगर निगम हाउस की बैठक में मौजूद पार्षद - फोटो : अमर उजाला
 नगर निगम जनरल हाउस की मीटिंग में शुक्रवार को कई फैसले लिए गए। एक तरफ नाजायज कब्जे के मुद्दे पर चौड़ा बाजार के दुकानदारों को बड़ी राहत दे दी, लेकिन दूसरी तरफ तहबाजारी फीस को बढ़ा दिया। शहर के कारोबारियों की तरफ से नगर निगम से लिए जाने वाले ट्रेंड सर्टिफिकेट की फीस में बड़े बढ़ावे के मुद्दे को भी सभी ने हरी झंडी दे दी। साथ ही यह फैसला लिया गया कि हलका इंचार्ज किसी भी इलाके में उद्घाटन नहीं करेंगे। मीटिंग में 1994 से 2009 तक काम करने वाले ड्राइवरों को भी बड़ी राहत दी गई। 31 मार्च 2009 तक डीसी रेट पर काम करने वाले ड्राइवरों को पक्का करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मेयर हरचरण सिंह गोहलवढ़िया की बुलाई मीटिंग में सप्लीमेंट एजेंडे के साथ पहली मीटिंग वाला 28 प्रस्ताव का एजेंडा था। मेयर ने पहले ही विरोधी पक्ष के साथ मीटिंग कर शांति के साथ इसे पास करवा लिया। कांग्रेस और बैंस ग्रुप के पार्षदों ने दावा किया था कि इस मीटिंग में अलग-अलग मुद्दों पर मेयर और प्रशासन को घेरा जाएगा। जिसे देखते हुए हाउस के बाहर भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे मीटिंग शुरू हुई। सबसे पहले कांग्रेसी पार्षदों ने हलका इंचार्जों की तरफ से किए जा रहे उद्घाटन का मुद्दा उठाया। मेयर ने हाउस की सहमति के साथ फैसला किया कि हलका इंचार्ज किसी भी विकास कार्य का उद्घाटन नहीं करेंगे। उसके बाद एजेंडे को पास करने की कार्रवाई शुरू हुई। सबसे पहले वाटर सीवरेज बिल पालिसी के प्रस्ताव पर कांग्रेसी और बैंस ग्रुप के पार्षदों ने विरोध जताया। मेयर ने स्पष्टीकरण दिया कि इसे सरकार स्तर पर ही रोक दिया गया है। इस कारण इस प्रस्ताव को रोका जाता है। इसके बाद निगम ने मृतक मुलाजिमों के पारिवारिक सदस्यों को नौकरी पर रखने के मुद्दे पर कमेटी बना दी। ग्यासपुरा के फ्लैटों में स्कूल बनाने के मुद्दे को भी पास कर दिया गया। साथ ही पुडा की तरफ से नगर निगम की अधीन आने वाली कालोनियों के मुद्दे को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पार्क मैनेजमेंट कमेटियों को पुराने रेटों पर पैसे देने का मुद्दा सामने आया। इस पर हाउस सदस्यों ने विचार दिए कि सरकार ने पार्कों के लिए 1500 को बढ़ा कर 2000 कर दिया है। हाउस सिफारिश करता है कि 1.5 रुपये के रेट को बढ़ाकर दो रुपये और एक रुपये को बढ़ाकर 1.5 रुपये कर दिया जाए। इस मुद्दे में ही नगर निगम ने हल्के हंगामे के दौरान तहबाजारी फीस में बढ़ावा कर दिया।

फेस्टिवल सीजन में सड़कों पर रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए लोगों को तहबाजारी फीस की पर्ची काटती है, जिसको बढ़ाया गया है। इसके साथ ही शहर के करीब एक लाख लोगों को ट्रेड सर्टिफिकेट की फीस में बढ़ावे के मुद्दे को भी हरी झंडी दी गई।


हाउस की मीटिंग के दौरान 28 में से सात प्रस्तावों पर शुक्रवार को कमेटी बनाने का फैसला लिया गया। इनमें से लोगों को नौकरी देने, ड्राइवरों की नौकरी पक्की करने, मोबाइल टावर, टीपी स्कीम और चौक के नाम रखने बारे सहित कई मुद्दों पर कमेटी बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed