फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Married woman was beaten to death for not having children and not fulfilling the demand of one lakh

संतान न होने और एक लाख की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman was beaten to death for not having children and not fulfilling the demand of one lakh
बठिंडा। शादी के आठ साल बाद विवाहित महिला के संतान न होने और पति की एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर सोमवार को देर शाम पति और ससुराल वालों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान धोबियाना बस्ती निवासी आरती (25) पत्नी राजू माटो के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि महिला की शादी आठ साल पहले राजू से हुई थी और शादी के बाद उसके घर में कोई संतान नहीं थी, जिस कारण राजू और उसके परिवार के बीच आरती से झगड़ा होता था।
विज्ञापन

थाना सिविल पुलिस ने मृतक आरती की मां सुनीता देवी के बयान पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और और उसकी हत्या करने के आरोप में उसके पति राजू, भाभी भोला, सास शर्मकलां, देवर संतोष माटो के खिलाफ धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने मंगलवार को सरकारी अस्पताल पहुंचे उसके चाचा अर्जुन ने बताया कि आठ साल पहले धोबियाना बस्ती निवासी राजू से आरती की शादी हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद आरती की कोई संतान नहीं थी। इसके अलावा राजू ने दहेज में एक लाख रुपये और लाने की भी मांग की। मांग पूरी न होने पर आरती को पीटा गया। उनके अनुसार पहले भी कई समझौते किए जा चुके थे, लेकिन भतीजी को प्रताड़ित किया जाता रहा। इस मौके पर अर्जुन ने कहा कि सोमवार को देर शाम आरती के पड़ोस से फोन आया कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे पीटा और घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर देखा कि आरती की मौत हो चुकी है और उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। जांच कर रहे थाना सिविल लाइन के सब इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने बताया कि मृतक महिला की मां सुनीता के बयान पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति, बहन, सास और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। व्यक्तियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed