फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Married woman commits suicide by hanging in Ludhiana

लुधियाना : विवाहिता ने लगाया फंदा... पति, देवर और ससुर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

Fri, 18 Jun 2021 10:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging in Ludhiana
लुधियाना। जनकपुरी इलाके में स्थित इंद्रा कालोनी में रहने वाली विवाहिता ने ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार की सुबह उस समय चला जब उसके परिवार वाले उसे जगाने के लिए आए। अंदर शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थान डिवीजन दो की पुलिस के साथ चौकी जनकपुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब विवाहिता राणों (30) के परिवार वाले आए तो उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद लड़की राणों के भाई विजय कुमार की शिकायत पर उसके पति दीपक, देवर अमन और ससुर सुभाष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी चौकी जनकपुरी के इंचार्ज एएसआई राजवंत पाल सिंह ने बताया कि राणों की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उसके पति की चिकन की दुकान है। मृतका के पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को बताया है कि ससुराल पक्ष के साथ कोई विवाद चल रहा था। इस कारण वह पिछले काफी समय से परेशान चल रही थी। पिछले कुछ दिनों से तीनों आरोपियों की तरफ से राणों को काफी परेशान किया जा रहा था। वीरवार की रात को सभी सो गए। इसी दौरान देर रात उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह शव देख उनके होश उड़ गए। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। राजवंत पाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed