फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Man of Raikot died of heart attack in Lister city of UK

Ludhiana: लुधियाना के प्रदीप की यूके में हार्टअटैक से मौत, सवा साल पहले स्टडी वीजा पर गया था इंग्लैंड

Mon, 29 Jan 2024 10:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 10:18 AM IST
सार

प्रदीप के चाचा रिटायर्ड कैप्टन बलजिंदर सिंह और गांव ताजपुर के सरपंच वरिंदर सिंह ने बताया कि प्रदीप 15 अक्तूबर 2022 को यूके के शहर लिस्टर स्थित शिक्षण संस्थान में पढ़ाई के लिए गया था। छोटे जमींदार परिवार का चिराग प्रदीप परिवार को गरीबी से निकालने के लिए पढ़ाई के साथ साथ कड़ी मेहनत भी कर रहा था।

विज्ञापन
Man of Raikot died of heart attack in Lister city of UK
ताजपुर के युवक की यूके में मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना की तहसील रायकोट के गांव ताजपुर वासी नौजवान प्रदीप सिंह खंगुडा की यूके (इंग्लैंड) के शहर लिस्टर में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। 27 वर्षीय प्रदीप करीब सवा साल पहले स्टडी वीजा पर यूके गया था। प्रदीप की मौत से परिवार और गांव में मातम पसर गया है। 
विज्ञापन


कनाडा के बाद अब यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि देशों में भारतीय छात्रों की दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 

प्रदीप के चाचा रिटायर्ड कैप्टन बलजिंदर सिंह और गांव ताजपुर के सरपंच वरिंदर सिंह ने बताया कि प्रदीप 15 अक्तूबर 2022 को यूके के शहर लिस्टर स्थित शिक्षण संस्थान में पढ़ाई के लिए गया था। छोटे जमींदार परिवार का चिराग प्रदीप परिवार को गरीबी से निकालने के लिए पढ़ाई के साथ साथ कड़ी मेहनत भी कर रहा था। पिछले दो महीने से उसकी सेहत खराब रहने लगी थी लेकिन यूके में इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। हालांकि बेटे के लिए फिकरमंद मा उसके पास यूके पहुंच गई थ। 
विज्ञापन


अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रदीप के पिता भूपिंदर सिंह को अचानक लिवर की गंभीर बीमारी ने चपेट में ले लिया, उधर प्रदीप को दिल का दौरा पड़ गया। प्रदीप को लिस्टर स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रदीप की मां अब बेटे का शव पंजाब लाने के लिए वहां संघर्ष कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच वरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक प्रदीप छोटे गरीब परिवार से है। परिवार के पास इतने पैसे नहीं है कि प्रदीप का शव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि वे खुद और गांव वासी भी सहयोग करेंगे। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं और एनआरआई परिवारों से भी मदद की गुहार लगाई है ताकि प्रदीप का शव जल्द से जल्द पंजाब उसके गांव ताजपुर लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed