फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Made relations by drinking beer in hotel, drunk man hit man on head with bottle

Ludhiana News: होटल में बीयर पिलाकर बनाए संबंध, नशे में सिर में मारी बोतल

Fri, 15 Sep 2023 06:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 15 Sep 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Made relations by drinking beer in hotel, drunk man hit man on head with bottle
महिला ने रिटायर्ड थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। खन्ना में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड थानेदार का कारनामा सामने आया। आराेपी ने पहले प्रेमिका को होटल में ले जाकर बीयर पिलाई। फिर शारीरिक संबंध बनाए और इसी दौरान तैश में आकर बोतल से प्रेमिका पर हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला को होटल में छोड़ उसका मोबाइल और पैसे लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह निवासी कृष्णा नगर खन्ना खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाने में बुलाकर भी बनाए संबंध : सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला ने बताया कि अमर सिंह अभी तीन महीने पहले ही रिटायर हुआ है। वह एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। ड्यूटी के दौरान भी अमर सिंह उसे कभी होटलों और कभी थाने में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहता था। कई बार उसे पीटता था। डर के मारे वह सब कुछ सहन करती रही। लेकिन अब अमर सिंह ने सभी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह रिटायर्ड एएसआई से मिलने कचहरी में गई थी। वहां से दोनों रॉक व्यू होटल गए। रास्ते में बीयर की बोतलें लीं। होटल के कमरे में आरोपी ने बीयर पिया और उसे भी पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान अमर सिंह उसे गालियां देने लगा और बीयर की बोतल से उस पर हमला कर दिया। उसका सिर फट गया और खून निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल पहले दोराहा थाना में हुई थी मुलाकात

पीड़िता के मुताबिक अमर सिंह के साथ करीब 12 साल पहले दोराहा थाना में मुलाकात हुई थी। उस समय अमर सिंह हवलदार था और दोराहा में तैनात था। महिला किसी शिकायत के संबंध में थाने आई थी। वहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई।


पुलिस ने मामला किया दर्ज



इस घटना के बाद सिटी थाना 2 में महिला की शिकायत पर रिटायर्ड एएसआई अमर सिंह खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामूली धाराओं में केस दर्ज करने के चलते पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि अमर सिंह खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed