फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana: Suspended policeman told himself STF employee, looted man accused of drug smuggling

Ludhiana: सस्पेंड पुलिसकर्मी ने खुद को बताया एसटीएफ का मुलाजिम, नशा तस्करी का आरोप लगा लूटे तीस हजार

Sun, 12 Feb 2023 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 04:16 PM IST
सार

पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक ध्रुव ने बताया कि उसकी मां का जन्मदिन था। वह अपनी मां के लिए ज्वैलरी शॉप पर बालियां खरीदने जा रहा था। जब वह घर से निकला तो कुछ ही दूरी पर आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपी इंद्रजीत ने खुद को पुलिस मुलाजिम बताया और कहां कि वह एसटीएफ में तैनात है।

विज्ञापन
Ludhiana: Suspended policeman told himself STF employee, looted man accused of drug smuggling
नकली एसटीएफ कर्मी बता युवक से लूट - फोटो : demo pic

विस्तार

नशा बेचने का आरोप लगा पंजाब पुलिस के सस्पेंड पुलिस मुलाजिम ने अपने साथियों के साथ मिल युवक से तीस हजार रुपये की नकदी लूट ली। आरोपी ने खुद को स्पेशल टास्क फोर्स (एलटीएफ) का मुलाजिम बताया। जब तक पीड़ित युवक समझ पाता, आरोपी फरार हो चुके थे। बाल सिंह नगर बस्ती जोधेवाल के रहने वाले पीड़ित ध्रुव कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना दरेसी की पुलिस ने मामले की जांच के बाद ध्रुव की शिकायत पर सीसीटीवी के जरिए पहचान कर जमालपुर पुलिस कालोनी में रहने वाले इंद्रजीत सिंह, समराला चौक स्थित गुरु मार्केट के रहने वाले जतिन शर्मा, न्यू विजय नगर निवासी रंजीत सिंह और रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक ध्रुव ने बताया कि उसकी मां का जन्मदिन था। वह अपनी मां के लिए ज्वैलरी शॉप पर बालियां खरीदने जा रहा था। जब वह घर से निकला तो कुछ ही दूरी पर आरोपियों ने उसे रोक लिया। आरोपी इंद्रजीत ने खुद को पुलिस मुलाजिम बताया और कहां कि वह एसटीएफ में तैनात है। इसी दौरान उस पर आरोप लगाया गया कि वह नशा तस्करी करता है। उसे तलाशी लेनी है। तालाशी के बहाने बदमाशों ने उसकी जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिए। धुव्र को आरोपी अपने साथ बाइक पर बैठाकर ताजपुर रोड पुल पर ले गए। उक्त स्थान पर ले जाकर आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि पैसे उसने उन्हें नहीं दिए तो उस पर वह नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर देंगे। जिसके बाद आरोपी पैसे लेकर धमकियां देकर पैसे लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद आरोपी ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घटनास्थल और जहां आरोपियों ने लूटा था उक्त जगहों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सुराग हासिल करते हुए पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को नामजद कर लिया है जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना दरेसी पुलिस के मुताबिक आरोपी इंद्रजीत काफी समय से सस्पेंड है। उसके खलाफ पहले भी मामले दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed