फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana DSP enraged after car accident argues with driver video viral

Ludhiana: कार की टक्कर के बाद भड़के DSP, चालक के साथ की बहस; गाली-गलाैज का वीडियो वायरल

Tue, 21 Oct 2025 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 03:58 PM IST
सार

गाड़ियों की टक्कर में डीएसपी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि व्यक्ति की कार को भी नुकसान पहुंचा। आरोप है कि कार क्षतिग्रस्त होने पर डीएसपी भड़क गए और व्यक्ति से नोकझोंक करने लगे। व्यक्ति ने भी अपनी कार को नुकसान के बारे में बताते हुए विरोध किया। इस पर दोनों में जमकर कहासुनी शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Ludhiana DSP enraged after car accident argues with driver video viral
वीडियो में दिख रहे डीएसपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिवाली की रात अपने भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार में जा रहे डीएसपी जतिंदर चोपड़ा की कार को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक बहस करने लगा और वीडियो बनाने लगा। इसके बाद विवाद बढ़ गया। 

विज्ञापन


डीएसपी जतिंदर चोपड़ा और उनके भाई ने कार चालक को अपशब्द बोले। यह घटना सराभा नगर के बाड़ेवाल इलाके की है। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कराया और कार चालक के साथ साथ डीएसपी को भी शांत किया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कार सवार व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। बाड़ेवाल रोड पर उसकी कार डीएसपी जतिंदर चोपड़ा की कार से टकरा गई। डीएसपी अपने भाई के साथ जा रहे थे। टक्कर लगते ही डीएसपी और उनके भाई नीचे उतर आए। व्यक्ति और उसकी पत्नी भी कार से बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर में डीएसपी की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि व्यक्ति की कार को भी नुकसान पहुंचा। आरोप है कि कार क्षतिग्रस्त होने पर डीएसपी भड़क गए और व्यक्ति से नोकझोंक करने लगे। व्यक्ति ने भी अपनी कार को नुकसान के बारे में बताते हुए विरोध किया। इस पर दोनों में जमकर कहासुनी शुरू हो गई। 

आरोप है कि विरोध होने पर डीएसपी और ज्यादा भड़क गए। उन्होंने और उनके भाई ने अपशब्द कहे। लोगों ने किसी तरह मामला शांत करवाया। वीडियो बनाने वाला दूसरा पक्ष कौन है इस बारे में अभी पता नहीं चल सका। इस झगड़े का 45 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि डीएसपी के भाई की वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के साथ बहसबाजी हो रही है। 

डीएसपी का भाई वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को अपशब्द कह रहा है। इस दौरान डीएसपी का भाई ये भी कहता है कि आप हमें गालियां कैसे दे रहे है। यहां कैसे लड़ने आए हो। सभी लोग इकट्ठे होकर हमसे लड़ रहे हो। इस दौरान कुछ लोगों ने डीएसपी चोपड़ा को लड़ने से रोकने के लिए पकड़ा हुआ है। उनका भाई वीडियो बना रहे व्यक्ति से कह रहा है कि तुम इधर आकर बात करो।

वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कह रहा है कि उसे मारने की धमकी दी जा रही है। डीएसपी चोपड़ा के भाई कह रहे हैं कि उनकी गाड़ी तोड़ी गई है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति कह रहा है कि पुलिस वाला हमें धमकी दे रहा है। चोपड़ा के भाई ने वीडियो में कहा कि किसी ने कोई धमकी नहीं दी। 


डीएसपी चोपड़ा भी यह बात कहते नजर आ रहे है कि वीडियो बनाकर कोई सच्चा नहीं हो जाता। इसके बाद डीएसपी चोपड़ा को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने भी वीडियो बना रहे व्यक्ति को अपशब्द कह दिए। डीएसपी के भाई ने कहा कि सभी लोग इकट्ठे होकर लड़ रहे है। जिसके बाद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कर वहां से भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed