फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana Court Blast: Video of Gurpatwant Pannu claimed that Jaswinder Singh Multani has not been arrested

लुधियाना बम धमाका: मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी को एसएफजे के प्रमुख ने झुठलाया, वीडियो जारी कर कहा-मुल्तानी अपने घर पर है

Thu, 30 Dec 2021 09:56 AM IST
निवेदिता वर्मा विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 09:56 AM IST
सार

लुधियाना कोर्ट परिसर में बम धमाके के मास्टरमाइंड जसविंदर मुल्तानी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह सिख फॉर जस्टिस के रेफरेंडम 2020 अभियान से भी जुड़ा था। इसी दौरान वह आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के नजदीक आया था।

विज्ञापन
Ludhiana Court Blast: Video of Gurpatwant Pannu claimed that Jaswinder Singh Multani has not been arrested
गुरपतवंत पन्नू का वीडियो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना जिला अदालत में हुए बम धमाके के मास्टर माइंड बताए जा रहे जसविंदर सिंह मुल्तानी के बारे में सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया है कि उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह अपने घर पर मौजूद है। पन्नू ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है। 

विज्ञापन


धमाके की जांच में जुटी जांच एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि मारे गए पूर्व हेड कांस्टेबल गगनदीप के तार मुल्तानी से जुड़े हैं। उसी के कहने पर जिला अदालत में बम धमाका कराया गया था। इसके बाद भारत सरकार के आग्रह पर जर्मनी सरकार ने मुल्तानी को गिरफ्तार कर लिया। इसके विपरीत सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दो मिनट 54 सेकेंड का जो वीडियो जारी किया है, उसमें पन्नू एंकर की भूमिका में है। इसमें वह जर्मनी में बैठे मुल्तानी से सवाल जवाब कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि वीडियो जारी होने के बाद जांच एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। इसकी सच्चाई जांचनी शुरू कर दी है। पता किया जा रहा है कि वीडियो कहां से जारी किया गया है। 

विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा एक नक्शा

वीडियो में पन्नू ने अपने पीछे एक नक्शा लगाया हुआ है। इसमें पंजाब खालिस्तान दिखाया गया है और उसके आसपास जम्मू कश्मीर, नेपाल और पाकिस्तान को भी दिखाया गया है। इसके साथ दूसरे फ्रेम में एक युवक मौजूद है, जो खुद को जसविंदर सिंह मुल्तानी बताता है। मीडिया में मुल्तानी की जो तस्वीर आई है, उसमें दाढ़ी व सफेद टी शर्ट पहनी थी। इसमें 2020 लिखा था। पन्नू के वीडियो में मुल्तानी की दाढ़ी साफ है। इसमें भी उसने 2020 लिखी सफेद टी शर्ट पहनी हुई है।  (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू के सवाल और मुल्तानी के जवाब

पन्नू :  पंजाब के लोगों को और कौम को बताएं कि मंगलवार को वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं। 
मुल्तानी : अपने घर पर मौजूद हूं और सही सलामत हूं। 
पन्नू : जसविंदर जी आप पर लुधियाना बम ब्लास्ट के आरोप लगे हैं। क्या मकसद है? 
मुल्तानी : आरोप गलत हैं और मैं जर्मनी में ही हूं। मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया है और हर समय सरकार के साथ बात होती रहती है। मैं अब भी अपने घर पर मौजूद हूं।

पन्नू : जो आरोप आप पर लगे हैं वह कितने सही हैं। 
मुल्तानी : आरोप गलत हैं और सिख फॉर जस्टिस की लंदन में जो वोट है, उसे बदनाम करने की कोशिश है। मेरी कलम की लड़ाई है। हथियारों से कोई लड़ाई नहीं है। 
पन्नू : फिर आप पर आरोप लगाने का कारण क्या है? 
मुल्तानी : रेफरेंडम की वोट इस समय इंग्लैंड और इटली में चल रही है। जर्मनी में कुछ समय बाद होनी है। सिख फॉर जस्टिस को बदनाम करने के लिए सब काम हो रहा है। उनका नाम ब्लास्ट में लिया जा रहा है। मैं अपने भाई बहनों से गुजारिश करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा सिख फॉर जस्टिस को वोट डालें ताकि अपना मुल्क आजाद करवाया जा सके। 


वीडियो के अंत में गुरपतवंत सिंह पन्नू कहता है कि आपने देखा जसविंदर सिंह मुल्तानी किसी जर्मन की सरकार या पुलिस हिरासत में नहीं है। न भारतीय हुकूमत का ऐसा कोई जहाज बना है जो सिख फॉर जस्टिस के नेताओं को बैठाकर वहां से ला सके।

क्या बोले पुलिस कमिश्नर

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का कहना है कि मुल्तानी को जर्मनी की एजेंसियों ने जांच के लिए बुलाया था। बाद में उसे वापस भेज दिया गया था। भारत सरकार को मुल्तानी के प्रत्यर्पण के लिए लिखा जाएगा ताकि प्रक्रिया शुरू हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed