लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में नया खुलासा: सुखबीर बादल की रैली में महिला मित्र के साथ दिखा था गगनदीप सिंह
ब्लास्ट के दौरान मारे गए मृतक की पहचान होने के बाद खन्ना के एसएसपी बलविंदर सिंह जांच में जुटे थे। केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से जब इस मामले में जांच की गई तो कई पुलिस मुलाजिमों से पूछताछ हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट का आरोपी गगनदीप सिंह चार दिसंबर को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की खन्ना में रैली के दौरान भी अपनी महिला मित्र के साथ दिखा था। सूत्रों के अनुसार चार दिसंबर की रैली में गगनदीप सिंह की महिला मित्र की वहां ड्यूटी लगी थी। सूत्र यह भी बताते है कि सुखबीर बादल की रैली में भी गगनदीप सिंह गया था। अब यह नई जानकारी मिलने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
सबसे बड़ा कारण यह है कि आने वाले दिनों में पंजाब में विधानसभा चुनाव है और हर पार्टी के बड़े नेता रैली को संबोधित करने के लिए आएंगे। अब केंद्रीय एजेंसियों को शक है कि कहीं चुनाव के दौरान होने वाली रैलियों में कोई खतरा तो नहीं है। हैरानी की बात यह है कि सुखबीर बादल की रैली में नौकरी से बर्खास्त किया हुआ मुलाजिम पहुंच रहा है और ड्यूटी पर तैनात अपनी महिला मित्र से मुलाकात कर रहा है। ऐसे में किसी अधिकारी ने न तो उसे रोका और न उसके वहां आने का कारण पूछा। सूत्र बताते है कि जब से यह मामला सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा है उसके बाद से ही जांच एजेंसियों ने इसकी अलग अलग दृष्टिकोण से जांच करनी शुरू कर दी थी।
पंजाब में आने वाले वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा किया जाएगा। पांच जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों ने पूरे पंजाब में अलर्ट कर दिया है।
बम ब्लास्ट मामले की जांच करने में जुटे एसएसपी खन्ना का तबादला
ब्लास्ट के दौरान मारे गए मृतक की पहचान होने के बाद खन्ना के एसएसपी बलविंदर सिंह जांच में जुटे थे। केंद्रीय एजेंसियों की तरफ से जब इस मामले में जांच की गई तो कई पुलिस मुलाजिमों से पूछताछ हुई। थाना सदर में भी आरोपी गगनदीप सिंह जाता रहा है। महिला मित्र के सामने आने के बाद जब जांच एजेंसियों ने जांच को आगे बढ़ाया तो कई ऐसी बातें सामने आई जिससे सभी हैरान रह गए कि बर्खास्त होने के बाद भी गगनदीप सिंह इतना अच्छा जुगाड़ विभाग में था। सूत्र बताते है कि बम ब्लास्ट मामले में कई कमियां आने के बाद ही एसएसपी को बदलने के आदेश जारी किए गए थे। अब ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सिटी जे एलनचेजियन को खन्ना का नया एसएसपी लगाया गया है।
राजेवाल की सुरक्षा में सादे कपड़ों में तैनाती
एसएफजे की गतिविधियों में तेजी के बाद अब किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की सुरक्षा भी पंजाब पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गई है। राजेवाल वह नेता है जिनकी हत्या के लिए मुल्तानी द्वारा सुपारी दिए जाने का खुलासा किसान आंदोलन के दौरान हुआ था। राजेवाल द्वारा सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया गया है।