फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana bandh barat stuck in traffic jam on highway for four hours

लुधियाना बंद: चार घंटे हाईवे पर जाम में फंसी रही बरात, दूल्हे का पिता बोला- अब नहीं हो सकती शादी

Tue, 28 Jan 2025 06:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 28 Jan 2025 06:45 PM IST
सार

लुधियाना बंद के चलते एक दूल्हे की शादी नहीं हो सकी। क्योंकि बरात लुधियाना में फंस गई, जिन्हें अमृतसर जाना था। लुधियाना में हाईवे पर किए गए जाम की वजह से बरात चार घंटे तक वहीं फंसी रही।  

विज्ञापन
Ludhiana bandh barat stuck in traffic jam on highway for four hours
लुधियाना में हाईवे पर फंसे वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में 26 जनवरी को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद पंजाब में दलित समाज के लोगों में आक्रोश है। इस मामले को लेकर पंजाब के कई शहरों में मंगलवार को बंद का आह्वान किया गया था। जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा, होशियारपुर और मोगा सहित अन्य शहरों में भी बंद का असर दिखा। 

विज्ञापन


बंद के चलते प्रमुख बाजार बंद होने के कारण काम-धंधा रहा। वहीं दलित समाज की तरफ से नेशनल हाईवे को जाम किया गया था। लुधियाना में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इस वजह से हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारें लगी रही और लोग खूब परेशान हुए। 
विज्ञापन


मन्नतें की, लेकिन आगे नहीं जाने दिया
हाईवे पर जाम की वजह से एक बरात भी वहां फंस गई। तीन से चार घंटे तक दूल्हा और सभी बराती जाम में फंसे रहे। धरना दे रहे लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। इस कारण दुल्हनिया ब्याहने जा रहे दूल्हे सहित बराती भी परेशान दिखे। मोहाली के जीरकपुर से अमृतसर जाने के लिए बरात निकली थी। लुधियाना पहुंचने पर बीच हाईवे पर बरात जाम में फंस गई। दूल्हे के परिवारिक सदस्यों ने कहा कि अब अगर रास्ता खुल जाए तो बरात पहुंचने के बाद भी शादी नहीं हो पाएगी। हालांकि इस जाम से निकलने के लिए दूल्हे के पिता ने धरना दे रहे लोगों से उन्हें आगे जाने की मिन्नतें की, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की वालों ने कर रखा था सारा इंतजाम
दूल्हे के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि वह जीरकपुर के रहने वाले हैं। उनके बेटे की शादी अमृतसर में तय हुई है। मंगलवार को शादी थी। उन्हें बंद का पता था, लेकिन हाईवे को जाम किया जाएगा इसके बारे में जरा सा भी अंदाजा नहीं था। वह जाम में फंस गए। उन्होंने कहा कि चार घंटे वह जाम में फंसे रहे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा भी था कि अमृतसर उन्हें पहुंचना है और वहां लड़की वालों की तरफ से सारा इंतजाम कर रखा है। मगर किसी ने एक नहीं सुनी। पीछे भी गाड़ियां खड़ी थी। इस कारण वह भी जाम से निकल ही नहीं पाए। 


फिर से तय करनी पड़ेगी शादी की तारीख
तरसेम सिंह ने बताया कि अगर वह अब पहुंच भी जाएंगे तो शादी की रस्में नहीं हो सकती। इस कारण लड़की पक्ष को बता दिया गया है। अब रिश्तेदारों और लड़की पक्ष से बात करने के बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे कि शादी कब करनी है। प्रदर्शनकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को बाधित करने से न केवल इस बरात को परेशानी हुई, बल्कि कई अन्य यात्री भी परेशान हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed