{"_id":"63ef05e2b02df034e20822ce","slug":"ludhiana-attack-on-police-party-went-to-raid-on-information-of-drug-smuggling-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: नशा तस्करी की सूचना पर छापामारी करने गई पुलिस पार्टी पर हमला, फरार हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: नशा तस्करी की सूचना पर छापामारी करने गई पुलिस पार्टी पर हमला, फरार हुए आरोपी
Fri, 17 Feb 2023 10:21 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:21 AM IST
सार
नारकोटिक्स सेल टीम को वीरवार को सूचना मिली थी कि आनंद इलाके में नशा तस्करी का धंधा चल रहा है, जिसके बाद टीम छापामारी करने के लिए वहां पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस पार्टी पर पत्थर बरसाए।
विज्ञापन
लुधियाना पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम गुरुवार देर रात हल्का पश्चिमी के जवाहर नगर कैंप में छापामारी करने पहुंची। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। वहां मौजूद तस्करों के मददगार लोगों ने पुलिस पार्टी पर पत्थर बरसाए।
किसी तरह पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाया और इसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी जिसके बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों और कई थानों की पुलिस फोर्स वहां पहुंची। हमला करने वाले मौके से फरार हो गए। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल टीम को वीरवार को सूचना मिली थी कि आनंद इलाके में नशा तस्करी का धंधा चल रहा है, जिसके बाद टीम छापामारी करने के लिए वहां पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस पार्टी पर पत्थर बरसाए। टीम ने किसी तरह खुद को बचाया और पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई। पुलिस ने मौके को संभाला और लोगों को शांत किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।