मेला हत्याकांड: टैटू के सहारे हत्यारों तक पहुंची पुलिस, कमलजीत ने चलाई बाइक, लवली ने मारी गोली
सूत्रों ने बताया कि जांच में पुलिस जब उक्त जगह पर पहुंची तो पुलिस ने पहले दोनों आरोपियों के चेहरे मिलाए फिर एक आरोपी की बाजू पर बने टैटू का मिलान किया। इससे पुलिस को स्पष्ट हो गया कि दोनों आरोपी चंडीगढ़ की तरफ ही गए हैं। इसके बाद बुधवार को जीरकपुर पुलिस ने आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा में माल रोड एसोसिएशन अध्यक्ष हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को जीरकपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कमलजीत मोटरसाइकिल चला रहा था जबकि लवजीत सिंह ने चलती बाइक से हरजिंदर पर पीछे बैठकर गोली चलाकर उसकी हत्या की थी। जबकि तीसरे आरोपी परमजीत सिंह ने दोनों आरोपियों की मदद की थी। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपियों को हरजिंदर की हत्या करने के आदेश मिले थे, क्यों मारना है, इसकी जानकारी नहीं है।
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जीरकपुर पुलिस की मदद से बलटाना में छापा मारा तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इसमें पुलिस का एक अधिकारी भी घायल हो गया था। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी का कहना है कि पुलिस अभी जांच कर रही है कि आरोपियों ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के कहने पर एसोसिएशन अध्यक्ष की हत्या क्यों की?
आरोपी की बाजू पर छपे टेटू से ट्रेस हुआ केस
सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड के बाद आरोपी बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के रास्ते फरार हुए थे। सूत्रों ने बताया कि वारदात के बाद जब बठिंडा पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के साफ फोटो हासिल किए तो एक आरोपी की बाजू पर टैटू दिखा। जब आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हुए थे तो हाईवे पर एक जगह दोनों आरोपियों ने चाय पी थी। यहां एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।
सूत्रों ने बताया कि जांच में पुलिस जब उक्त जगह पर पहुंची तो पुलिस ने पहले दोनों आरोपियों के चेहरे मिलाए फिर एक आरोपी की बाजू पर बने टैटू का मिलान किया। इससे पुलिस को स्पष्ट हो गया कि दोनों आरोपी चंडीगढ़ की तरफ ही गए हैं। इसके बाद बुधवार को जीरकपुर पुलिस ने आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।