फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Lip chief Bains and Ashu supporters flout the orders of the Election Commission

Punjab election 2022: लिप प्रमुख बैंस और आशु समर्थक ने उड़ाई चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां

Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
सार

डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग की सख्त हिदायत थीं, कुछ लोगों ने आदेश का उल्लंघन किया। एक मामला दर्ज करवा दिया गया है। बाकी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lip chief Bains and Ashu supporters flout the orders of the Election Commission
कंट्रोल रूम में मॉनिटरिंग करते डीसी और पुलिस कमश्निर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान चुनाव आयोग की सख्त हिदायत थी कि किसी को भी वोट डालने के दौरान मोबाइल पर फोटो खींचना मना है पर लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां उड़ाईं। चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां अकेले बैंस ने नहीं बल्कि कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थक के अलावा हलका वेस्ट से आप के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी के नजदीकी साथी और पूर्व कांग्रेसी राजीव गुगलानी ने भी उड़ाई।

विज्ञापन


आशु समर्थक ने सारी हद पार करते हुए बूथ के अंदर वोट डालते हुए 12 सेकेंड की वीडियो तक बना डाली। उसके बाद उसे आराम से सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और लोगों से अपील की है कि वह कांग्रेस को वोट करें। गोगी के साथी राजीव गुगलानी ने अपना वोट डालते हुए फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
विज्ञापन


लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस सुबह अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने वोट डालने के दौरान खुद का वोट डालते हुए फोटो खींचा और उसके बाद उसे अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड कर दिया। उसके बाद आशु समर्थक दिवेश मक्कड़ ने वोट डालते हुए वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस बारे में डिप्टी कमिश्नर और जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा को इस बारे में पता चला तो उनके पास वीडियो पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब जांच के बाद डीसी ने तुरंत मामला दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। दोपहर बाद राजीव गुगलानी ने चुनाव आयोग के आदेश की धज्जियां उड़ा दी। जिसके यह फोटो डिप्टी कमिश्नर के पास पहुंच गई। डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग की सख्त हिदायत थीं, कुछ लोगों ने आदेश का उल्लंघन किया। एक मामला दर्ज करवा दिया गया है। बाकी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed