फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   lathicharge, lathicharge on protester in bhatinda, bhatinda protest

इंसाफ की मांग कर रहे लोगों पर बरसा पुलिस का कहर

Mon, 20 Jun 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल Updated Mon, 20 Jun 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
lathicharge, lathicharge on protester in bhatinda, bhatinda protest
फूल टाऊन में पुलिस लाठीचार्ज से भड़के लोगों द्वारा तोड़ी गई पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
ससुराल वालों से तंग आकर एक गर्भवती महिला की ओर से आत्महत्या करने के मामले में इंसाफ मांग रहे सैकड़ों लोगों पर सोमवार को पुलिस का कहर जमकर बरसा। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ हवाई फायरिंग भी की। 
विज्ञापन


पुलिस ने बुजुर्गों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा, लाठीचार्ज के चलते दर्जनों लोग घायल हो गए। इनमें चार-पांच पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस की एक गाड़ी भी तोड़ डाली। पुलिस ने सैकड़ों लोगों को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने कहा कि पुलिस अभी हालात को काबू करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने कई लोगों पर इरादा ए कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 गांव सिधाना में दलित महिला अमनदीप कौर ने अपनी सुसराल वालों से तंग आकर बीते सप्ताह आत्महत्या कर ली थी। मृतका गर्भवती थी। इस मामले में पुलिस ने उसके पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर मृतका के परिजन और धनौला खुर्द गांव के निवासी गुस्से में थे। सोमवार को सैकड़ों लोग इस मामले को लेकर फूल पुलिस थाने के बाहर एकत्र हुए थे। धरने में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत कई अन्य संगठन भी शामिल थे। मामले का समाधान न निकलने पर आंदोलनकारी वहां से बठिंडा-चंडीगढ़ जीटी रोड पर यातायात जाम करने के लिए निकल पड़े। 

पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में टकराव हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी हमला करते हुए एक गाड़ी तोड़ दी। इस दौरान चार-पांच पुलिस वालों के साथ कई आंदोलनकारी चोटिल हुए। कई बुजुर्ग व महिलाएं इस धक्का मुक्की में बेहोश भी हो गए। 


सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सरकारी अस्पताल में दाखिल घायल आंदोलनकारियों को भी जबरदस्ती अपनी हिरासत में ले लिया। बहुजन समाज पार्टी के नेता रंधीर सिंह धीरा, नरेगा मजदूर यूनियन की जसविंद्र कौर ने पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस के जुल्म के विरुद्घ जोरदार आंदोलन करने की बात कही है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed