फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Last rites of actor satish kaul performed in Ludhiana of Punjab

अलविदा : अभिनेता सतीश कौल पंचतत्व में विलीन, लुधियाना में हुआ अंतिम संस्कार, चंद लोग ही पहुंचे

Sun, 11 Apr 2021 05:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Apr 2021 05:54 PM IST
सार

  • जिला प्रशासन की तरफ से सतीश कौल के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
  • 300 फिल्मों में किया था काम, कुछ सालों से लुधियाना में जी रहे थे गुमनामी की जिंदगी

विज्ञापन
Last rites of actor satish kaul performed in Ludhiana of Punjab
अभिनेता सतीश कौल। - फोटो : फाइल

विस्तार

मशहूर पंजाबी अभिनेता सतीश कौल के पार्थिव शरीर का रविवार दोपहर बाद लुधियाना के माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर केयर टेकर सत्यादेवी सहित चंद लोग ही मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पीएमआईडीबी चेयरमैन केके बाबा अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पॉलीवुड में 300 फिल्मों में अभिनय करने वाले सतीश कौल बीते कुछ साल से गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे। पहले वह लुधियाना के एक वृद्ध आश्रम में रहते रहे, अब बीते कुछ साल से उनकी प्रशंसक सत्या देवी ही उनकी देखभाल कर रहीं थीं। दोनों ही एक किराये के घर में रह रहे थे। उनकी आर्थिक हालत इस कदर खराब हो चुकी थी कि 2019 में उन्हें आम लोगों से सहायता मांगने की नौबत आ गई थी। उस समय पंजाब सरकार ने उन्हें पांच लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


कूल्हे में फ्रैक्चर होने के कारण वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। आठ अप्रैल को उन्हें बीमार होने के कारण लुधियाना के चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान पता चला कि वह कोरोना संक्रमित भी हैं। शनिवार बाद दोपहर उनका देहांत हो गया था। रविवार को उनका शव एंबुलेंस से श्मशान घाट लाया गया। यहां पर वालंटियर्स ने विद्युत शवदाह ग्रह में उनका अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed