फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   khali, maan, punjab, award

खली को ‘मान पंजाब दा अवार्ड’

Mon, 16 Nov 2015 03:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 16 Nov 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
khali, maan, punjab, award
डब्ल्यूडब्ल्यूई में कई रेसलरों को पछाड़कर देश का नाम रोशन करने वाले खली शनिवार को लुधियाना पहुंचे। एंटी क्राइम एसोसिएशन की ओर से उन्हें ‘मान पंजाब दा अवार्ड’ देकर सम्मानित किया गया। यह अवार्ड खली को पंजाब के नौजवानों को नशे से दूर रख खेलों की ओर ले जाने के लिए दिया गया। सर्किट हाउस पहुंचने पर खली के चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान खली ने बताया कि यूएस में नाम कमाने के बाद उन्होंने जालंधर में सीडब्ल्यूई अकादमी खोली है। युवाओं को नशे से दूर रख कर उन्हें खेलो की ओर से लाना ही उनका मकसद है। भविष्य में वह इस अकादमी को ओर जगहों पर भी खोलेंगे। इस दौरान एंटी क्राइम एसोसिएशन के सेक्रेटरी बलजीत सिंह, सीनियर वाइस प्रधान गुरमीत सिंह टिंका, मंजीत सिंह भोला, सिमरजीत सिंह और निशाद अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार मदद करे तो अच्छा हो
खली ने कहा कि परमात्मा ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। वह अब जो कर रहे हैं, नौजवानों के लिए कर रहे है। अगर सरकार उन्हें स्पोर्ट करती है तो वह उनकी नहीं, पंजाब के युवाओं की सहायता होगी। उन्होंने कहा कि उनके तीन खिलाड़ी नौकरी की तलाश में उनके पास आए थे। जिन्हें अकादमी से ट्रेनिंग दी गई। यह तीनों दिसंबर में मुंबई में होने वाली डब्ल्यूडब्ल्यूई की प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed