फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jhota murder case CBI searches warehouse prayers for justice to be held on 28th decision on funeral pending

झोटा हत्याकांड: सीएम-डीजीपी के इस्तीफे पर अड़ी इंसाफ कमेटी, मान बोले-जायज मांगें मानीं; 28 अक्तूबर को अरदास

Tue, 27 Oct 2026 11:44 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा Published by: Nivedita Updated Tue, 27 Oct 2026 11:44 AM IST
सार

मानसा के एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार ने सीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
Jhota murder case CBI searches warehouse prayers for justice to be held on 28th decision on funeral pending
झोटा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मानसा के एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर परिवार और एक्शन कमेटी का धरना जारी है। परिवार और कमेटी मुख्यमंत्री भगवंत मान व डीजीपी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने परिवार और कमेटी की सभी जायज मांगें मान ली हैं। अब झोटा का अंतिम संस्कार कब करना है, इसका फैसला परिवार या कमेटी को करना है। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने 28 अक्तूबर को पूरे पंजाब के गुरुद्वारों में अरदास की अपील की है। यह अरदास झोटा को न्याय दिलाने के लिए की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, मामले की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार सुबह मानसा के वीर नगर मोहल्ले में दो मेडिकल स्टोरों के गोदामों पर छापा मारा। इनमें एक गोदाम आरोपी केमिस्ट अश्विनी कुमार का बताया जा रहा है। गोदामों के ताले खुलवाने के लिए प्लंबर को बुलाया गया। सीबीआई की टीम 20 अक्तूबर की देर रात करीब 12 बजे मानसा पहुंची थी। तब से जांच एजेंसी लगातार मामले से जुड़े ठिकानों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्शन कमेटी ने प्रदर्शन की अगली रणनीति तय करने के लिए सोमवार को झोटा के परिवार के साथ बैठक करने का फैसला किया। सरकार की ओर से गठित कमेटी के साथ अभी कोई बैठक तय नहीं हुई है। कमेटी की ओर से कहा जा रहा है कि प्रशासन के साथ बैठक होने पर अन्य मांगों के अलावा झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग भी उठाई जा सकती है।

इंसाफ कमेटी ने किसान जत्थेबंदियों को लिखा पत्र
इंसाफ कमेटी ने पंजाब की सभी किसान जत्थेबंदियों को पत्र लिखकर धरने में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कमेटी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने परिवार और कमेटी की सभी जायज मांगें मानने की बात कही थी।

कमेटी के नेताओं ने दावा किया कि उनकी 14 मांगों में से केवल दो पर ही कार्रवाई हुई है। इनमें मामले की सीबीआई जांच और पुलिस अधिकारियों के निलंबन से संबंधित पत्र जारी होना शामिल है। कमेटी के मुताबिक, बाकी 12 मांगों पर सरकार ने मौखिक भरोसा दिया है, लेकिन लिखित आदेश जारी नहीं किए गए। नेताओं ने मुख्यमंत्री से अपील की कि मांगें पूरी होने को लेकर ऐसे बयान न दिए जाएं, जिनसे गलत संदेश जाए।

इंसाफ कमेटी ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, तब तक परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से 28 अक्तूबर को गुरुद्वारों में अरदास करने के आदेश के लिए धन्यवाद भी किया।

कमेटी ने कहा कि बुधवार के बाद आंदोलन की अगली रणनीति और आगे की कार्रवाई का ऐलान किया जाएगा। किसान जत्थेबंदियों से धरने में शामिल होने की अपील को आंदोलन का दायरा बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

अदाकारा प्रीति सपरू धरने में पहुंची
अदाकारा प्रीति सपरू सोमवार को धरने में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि वह नशे के खिलाफ मुहिम चला रही हैं। वे अपनी मुहिम का आगाज मानसा से झोटा के परिवार से मिलकर करेंगी। पंजाब किसान यूनियन के राज्य अध्यक्ष बाबा रूलदू सिंह ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस घटना का कोई दुख नहीं है। रूलदू सिंह ने आंदोलन को और तेज करने की बात कही। इंसाफ कमेटी ने राज्य भर के संगठनों से एकजुट होने की अपील की है। झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि यह आंदोलन नशे के खात्मे और युवा पीढ़ी को बचाने के लिए है।

सीबीआई की कार्रवाई
सीबीआई टीम ने सोमवार को मानसा के मोहल्ला वीर नगर में दबिश दी। टीम ने महिला पार्षद की मौजूदगी में अश्वनी कुमार के गोदाम के ताले तोड़े। वहां से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए गए। यह कार्रवाई आरोपी अश्वनी कुमार का रिमांड लेने और मानसा के तीन बड़े मेडिकल स्टोरों पर दबिश के बाद हुई है।
 
एक तरफ से यातायात के लिए खोली सड़क, व्यापार मंडल ने जताया आभार
झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष के दौरान एक्शन कमेटी ने व्यापार मंडल, शहरवासियों और आम लोगों की परेशानियों को देखते हुए तिनकोणी पर धरनास्थल के पास सड़क का एक तरफ का हिस्सा यातायात के लिए खोल दिया है। मंगलवार को वाहनों की आवाजाही बहाल होने से शहर के व्यापारियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।

एक्शन कमेटी के मीडिया इंचार्ज हरदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि व्यापार मंडल ने एक्शन कमेटी के साथ बैठक कर यातायात में आ रही समस्याओं का मुद्दा उठाया था। व्यापारियों ने सड़क का एक तरफ का हिस्सा खोलने के साथ ही अस्पताल के पास चल रहे धरने को अस्पताल परिसर के अंदर स्थानांतरित करने और लाउडस्पीकर बंद करने की मांग रखी थी।


उन्होंने बताया कि कमेटी ने दोनों समस्याओं का समाधान कर दिया है। व्यापार मंडल और शहरवासियों ने एक्शन कमेटी का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे इस संघर्ष में हर संभव सहयोग देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed