फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   jaam, road jaam in khanna, khanna jam

मृतक की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी, आर्थिक मदद

Sun, 24 Apr 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ान्ना
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ान्ना Updated Sun, 24 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
jaam, road jaam in khanna, khanna jam
खन्ना में जाम लगाए बैठे प्रदर्शनकारियों को समझाते पुलिसकर्र्मी। - फोटो : अमर उजाला
 ललहेड़ी रोड चौक के पास शनिवार देर शाम हुई शिवसेना नेता दुर्गा गुप्ता की हत्या से नाराज विभिन्न हिंदू संगठनों ने रविवार को शहर में रोष मार्च निकाला। इसके बाद करीब एक घंटा ओवरब्रिज पर हाईवे जाम किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जालंधर जोन के आईजी लोकनाथ आंगरा ने लोगों को आश्वासन दिया कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और कुछ सहायता राशि दी जाएगी। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना उठा दिया।
विज्ञापन


साथ ही हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का भी आश्वासन दिया गया। रोष के चलते शिवसैनिकों ने पहले दुर्गा गुप्ता का पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया था लेकिन आईजी के भरोसे के बाद खन्ना के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार शाम खन्ना के ललहेड़ी रोड पर शिवसेना और मजदूर सेल के पंजाब प्रधान दुर्गा गुप्ता घर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां दाग दी थी। दुर्गा गुप्ता के सीने पर दो गोलियां लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके रोष में कई हिंदू संगठनों ने देर रात तक हाईवे जाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना की हत्या के बाद उठे आक्रोश के चलते खन्ना सिटी पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया था। रविवार को रोष मार्च निकाल रहे शिव सैनिक जब बाजार में जाने लगे तो उन्हें पुलिस ने बाहर ही रोक लिया। एसएसपी खन्ना सतिंदर सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। 


मूल रूप से दुर्गा गुप्ता बिहार के जिला बेतिया के रहने वाले थे और पिछले कई साल से खन्ना के अलौड गांव में एक करियाने की दुकान चला रहे थे। कुछ साल पहले ही उन्होंने शिवसेना ज्वाइन की थी। उनके काम को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मजदूर सेना पंजाब पद भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed