फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   inter, district, school, athletic, meet, start

पोलवॉल्ट मुकाबले में संगरूर की लड़कियां छाई

Sat, 05 Dec 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 05 Dec 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
inter, district, school, athletic, meet, start
गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित 61वीं अंतर जिला स्कूल एथलेटिक मीट के तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले हुए। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स रुपिंदर रवि बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे और विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा एसडीएम संयम अग्रवाल, लुधियाना पश्चिमी तहसीलदार नरिंदर सिंह और स्कूल खेलों के उप निदेशक सरबजीत सिंह तूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शनिवार को हुए पोलवॉल्ट के मुकाबले में अंडर-17 और अंडर-19 में संगरूर की लड़कियों ने बाजी मारी। जबकि पांच हजार मीटर तेज चाल में अंडर-19 लड़कियों में बठिंडा की राजविंदर कौर पहले स्थान पर रही। पांच हजार मीटर (लड़के) तेज चाल में अंडर-19 तरनतारन का गुरप्रीत सिंह पहले स्थान पर रहा। अंडर-14 लड़कियां ने शॉटपुट में बादल विंग की अंजली पहले, मनजोत कौर दूसरे और इमरोज तीसरे स्थान, इसी वर्ग में लंबी छलांग में अर्शदीप कौर पहले, सोनम दूसरे और कुलदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 लड़कियां ने पोलवॉल्ट में रेनू रानी पहले, मनप्रीत कौर दूसरे स्थान पर, अंडर-17 में सुखवीर कौर पहले, ज्योति दूसरे स्थान पर, पांच हजार मीटर दौड़ लड़कियां अंडर-19 में राजविंदर कौर पहले, जागदीप कौर दूसरे और दलजीत कौर तीसरे स्थान पर, 100 मीटर दौड़ लड़कियां (अंडर-14) में नवनीत कौर पहले, बलविंदर कौर दूसरे और आरती तीसरे स्थान पर रही। इसी दौड़ में अंडर-17 में परमिंदर कौर पहले, हरसिमरनजीत कौर दूसरे और हरसिमरन कौर तीसरे स्थान पर, अंडर-19 में निशा पहले, नीतिका दूसरे और अमनदीप कौर तीसरे स्थान पर, शॉटपुट अंडर-17 में परमजीत कौर पहले, अर्शदीप कौर दूसरे और कंवरबीर कौर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

पांच हजार मीटर दौड़ लड़के अंडर-19 में गुरप्रीत सिंह पहले, गुरबख्श सिंह दूसरे और हरजोधवीर सिंह तीसरे स्थान पर, 100 मीटर दौड़ अंडर-14 में हरविंदर सिंह पहले, अमनदीप सिंह दूसरे और अमित तीसरे स्थान पर, अंडर-17 में लवप्रीत सिंह पहले, गगनदीप सिंह दूसरे और सरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर, अंडर-19 में गुरलाल सिंह पहले, सिमरनजीत सिंह दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर, जैवलिन थ्रो (अंडर-17) में मलकीत सिंह पहले, शुभम कुमार दूसरे और अनिमेश तीसरे स्थान पर, लंबी छलांग में बलदीप सिंह पहले, संदीप सिंह दूसरे और गौतम तीसरे स्थान पर, 400 मीटर हर्डल (अंडर-19) में दिलप्रीत पहले, हनी कुमार दूसरे और बलराज तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed