फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   inter, district, school, athletic, meet, mismanagement

हरकत में आया प्रशासन, एसडीएम को जांच के आदेश

Sat, 05 Dec 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Sat, 05 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
inter, district, school, athletic, meet, mismanagement
गुरु नानक स्टेडियम में करवाई जा रही 61वीं अंतर जिला स्कूल एथलेटिक मीट के लिए आए खिलाड़ियों को आ रही दिक्कतों के सामने आते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। चीफ सेक्रेटरी पंजाब सरवेश कौशल ने एसडीएम संयम अग्रवाल को जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। एसडीएम शनिवार को जवाहर नगर कैंप में चेकिंग करने पहुंचे। वहीं वार्ड नंबर 54 के पार्षद पति सन्नी भल्ला ने अपने इलाके में पड़ते स्मट्री रोड स्कूल में खिलाड़ियों के लिए 50 गद्दे भिजवाए। एथलेटिक मीट में पंजाब भर से आए तीन हजार खिलाड़ी लुधियाना के विभिन्न स्कूलों में रुके हुए हैं। स्मट्री रोड और जवाहर नगर में रुके हुए खिलाड़ी दरियों पर रात बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

एसडीएम वेस्ट संयम अग्रवाल जवाहर नगर कैंप स्थित सरकारी स्कूल में जांच के लिए पहुंचे। वहीं पर उनके साथ डीईओ परमजीत कौर चाहल और एईओ अजीत पाल भी मौजूद रहे। उन्होंने डीईओ को डीपीआई का पत्र दिखाने को कहा और स्कूल में जहां खिलाड़ी रुके हुए है, वहां जांच की। संयम ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को गद्दे नहीं दिए जा रहे हैं वह इस बारे में उनसे संपर्क कर सकते हैं।  
विज्ञापन

वहीं सन्नी भल्ला ने बताया कि सरकारी स्कूल स्मट्री रोड वार्ड नंबर 54 में पड़ने के कारण उनका फर्ज बनता है कि वह खिलाड़ियों की मदद करें। इसलिए अपने खर्चे पर उन्होंने खिलाड़ियों के लिए 50 गद्दे भिजवाए हैं। भल्ला ने बताया कि जब वह खिलाड़ियों को गद्दे देने के लिए गए तो पहले कोच ने इंकार कर दिया। बाद में गद्दे रखवा लिए गए। बाकी कोचों के भी नंबर मांगे गए थे ताकि जिन खिलाड़ियों को गद्दे नहीं मिल रहे हैं, उन्हें वहां के वार्ड पार्षद से बात करके मुहैया करवाए जा सके। उनसे किसी का भी नंबर नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed