फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Independence ceremony site will be monitored by CCTV cameras

लुधियाना : तीसरी आंख से होगी आजादी समारोह स्थल की निगरानी, जमानत पर आए अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रख रही पुलिस

Thu, 12 Aug 2021 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Independence ceremony site will be monitored by CCTV cameras
लुधियाना। पंजाब में टिफिन बम मिलने के बाद पंजाब पुलिस की तरफ से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर शहर के पुलिस प्रमुख को आदेश जारी कर दिए गए है कि सुरक्षा के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं होगा। पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आजादी समारोह स्थल की निगरानी के लिए पुलिस की तीसरी आंख भी तैनात रहेगी। स्वतंत्रता दिवस स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूरा समारोह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि गुरु नानक स्टेडियम में आजादी का समारोह होगा। उसके आसपास इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। समारोह में तैनात कर्मचारियों को नई हिदायतें जारी की गई हैं। पुलिस की तरफ से बाजारों में भी चेकिंग की जा रही है। अंदरूनी इलाकों में भी पुलिस की तरफ से गश्त की जा रही है। इसके अलावा पुलिस की तरफ से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बड़े पार्क और धार्मिक स्थानों की चेकिंग की गई है। बाहरी इलाकों से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा पुलिस उन आरोपियों का ब्यौरा भी चेक कर रही है जो जमानत पर बाहर आए हुए हैं। इसके साथ-साथ पुलिस आम लोगों से अपील कर रही है कि वह किसी संदिग्ध चीज को हाथ न लगाए। अगर कोई संदिग्ध चीज या व्यक्ति नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed