फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Income tax department search continues at Akali MLA Manpreet Ayali properties in Ludhiana

पंजाब: विधायक मनप्रीत अयाली के घर आयकर विभाग की सर्च दूसरे दिन भी जारी, रियल एस्टेट कारोबारियों में हड़कंप

Wed, 17 Nov 2021 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 03:15 PM IST
सार

मनप्रीत सिंह अयाली 2012 विधानसभा चुनाव में पहली बार शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर लुधियाना की दाखा विधानसभा सीट से विधायक बने थे। 2014 लोकसभा चुनाव में अकाली दल ने लुधियाना से अयाली को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वह चुनाव जीत नहीं पाए।  

विज्ञापन
Income tax department search continues at Akali MLA Manpreet Ayali properties in Ludhiana
आयाकर विभाग की सर्च जारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब की दाखा विधानसभा सीट से अकाली विधायक मनप्रीत अयाली के घर आयकर विभाग की सर्च बुधवार को भी जारी है। अभी तक आयकर विभाग यह नहीं बता रहे हैं कि उन्हें सर्च के दौरान क्या कुछ मिला है। जिस तरह से सर्च चल रही है उससे साफ है कि आयकर विभाग अधिकारियों के पास कोई पुख्ता सूचना जरूर है। वहीं सर्च के दौरान आयकर विभाग अधिकारियों के साथ सहयोग न करने की बात सामने आ रही है। ऐसे में सर्च गुरुवार तक भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


मामला सीधे रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा होने के चलते इस समय प्रापर्टी से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने एक अर्जी नवीस का कंप्यूटर भी अपने कब्जे में ले लिया है, आयकर अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। क्योंकि विधायक अयाली के रियल एस्टेट से संबंधित सभी कारोबार के दस्तावेज इसी से जुड़े है।  
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह छह बजे आयकर विभाग ने लुधियाना के दो रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां दबिश दी है। इसमें एक शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के करीबी विधायक मनप्रीत अयाली और दूसरा सन व्यू रियल एस्टेट कारोबारी है। विधायक मनप्रीत अयाली के कुछ छह जगहों पर आयकर विभाग के अफसर सर्च कर रहे है। गोल्फ लिंक कॉलोनी में दो जगह पर आयकर विभाग अफसर सर्च कर रहे हैं, इसमें मुख्य दफ्तर और एक फ्लैट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इस फ्लैट के नीचे बने एक दफ्तर का मुलाजिम गायब हो चुका है। इस दफ्तर में सीसीटीवी फुटेज से लेकर मोबाइल का कुछ डाटा भी है। जिसे आयकर अफसर अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे है। बुधवार दोपहर तक इस कमरे को खोला नहीं जा सका था, आयकर अफसरों ने साफ कर दिया कि अगर नहीं खोला गया तो वह इसे तोड़ भी सकते है। 


प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त करने वालों की लिस्ट तैयार 
सूत्रों के अनुसार विधायक अयाली की तरफ से अभी तक काटी गई कॉलोनी में खरीद फरोख्त करने वालों की लिस्ट आयकर विभाग तैयार कर रहा है। जिन लोगों के घर बना लिया है, उनका काम तो लगभग खत्म हो चुका है। लेकिन खाली पड़े प्लाट पर आयकर विभाग की नजर है। यह प्लाट किन को बेचे गए है, इनकी लिस्ट तैयार हो रही है। जल्द ही आयकर विभाग इन खरीद फरोख्त करने वाले लोगों को जांच के लिए बुला सकता है। इसके अलावा आयकर विभाग फोन कॉल की डिटेल निकाल अलग से जांच कर रहा है ताकि पता चल सके कि कहां तक यह कारोबार चल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed