फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Incident in Jagraon woman burnt by pouring oil on her

जगरांव में वारदात: बहू को तेल डालकर जलाया, डीएमसी में भर्ती; पीड़िता की बड़ी बहन ने दिया बड़ा बयान

Mon, 20 Jan 2025 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:15 AM IST
सार

सुखजीत कौर नौ वर्ष पहले की शादी गांव सवद्दी कला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। गुरप्रीत सिंह पेशे से टैंपू चालक है और छोटा हाथी पर लोगों का सामान छोड़कर ही अपने परिवार का गुजारा करता है। शादी के एक साल बाद ही सुखजीत कौर के घर बेटी गुरनूर पैदा हुई।

विज्ञापन
Incident in Jagraon woman burnt by pouring oil on her
पीड़िता - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

जगरांव के थाना सिंधवा बेट के अंतर्गत आते गांव सवद्दी कला की रहने वाली एक महिला को उससे ससुराल परिवार ने तेल डालकर जला दिया। महिला लुधियाना के दयानंद अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। महिला बयान देने में असमर्थ है, जिसके चलते पुलिस ने उसकी बड़ी बहन के बयान पर ससुराल परिवार के तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता की पहचान सुखजीत कौर के तौर पर हुई है। आरोपियों में उसके पति गुरप्रीत सिंह, सास मनजीत कौर और ससुर अमरजीत सिंह का नाम शामिल है। चौकी भूदडी के इंचार्ज और इस केस के जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह का कहना है कि जल्दी ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को दिए गए बयान में सुखजीत कौर की बड़ी बहन सुमनप्रीत कौर पुत्री सतपाल सिंह निवासी भिंडर खुर्द थाना धर्मकोट मोगा ने लिखवाया था कि नौ वर्ष पहले उसकी बहन सुखजीत कौर की शादी गांव सवद्दी कला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। गुरप्रीत सिंह पेशे से टैंपू चालक है और छोटा हाथी पर लोगों का सामान छोड़कर ही अपने परिवार का गुजारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के एक साल बाद ही सुखजीत कौर के घर बेटी गुरनूर पैदा हुई। सुमनप्रीत कौर के मुताबिक दो दिन पहले शुक्रवार को उसे मुल्लापुर के पंडोरी नर्सिग होम्स से नर्स का फोन आया कि उसकी बहन सुखजीत कौर को उसके ससुरालियों ने आग के हवाले कर दिया और गंभीर हालत में उसे पंडोरी अस्पताल छोड़ गए हैं। जब वह अस्पताल पहुंची तो उसकी बहन की हालत काफी खराब थी, जिसके बाद डाक्टर ने उसे डीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed