फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   In a unique way, Hindu leaders did a fury march on the demand of Hindu CM

हिंदु सीएम की मांग को लेकर अनोखे ढंग से हिंदु नेताओं ने किया रोष मार्च

Fri, 11 Feb 2022 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
In a unique way, Hindu leaders did a fury march on the demand of Hindu CM
लुधियाना। हिंदू सीएम की मांग पर शिवसेना पंजाब के नेताओं ने शुक्रवार को अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। हिंदू नेताओं ने खुद को जंजीरों से बांधकर चौड़ा बाजार में रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन

डॉ. काली चरण चौक से लेकर घंटाघर तक रोष मार्च निकाला गया। शिवसेना नेताओं ने राजनीतिक दलों खासकर सत्तारूढ़ दल के खिलाफ रोष प्रकट किया।
हिंदू संयुक्त मोर्चा के संयोजक राजीव टंडन ने कहा कि पंजाब में जो व्यवहार राजनीतिक दल हिंदुओं के साथ कर रहे हैं उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। संदीप थापर ने कहा कि पंजाब में 55 साल के गैर हिंदू मुख्यमंत्री के काल में जात-पात के आधार पर बांटकर हिंदुओं को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि हिंदू क्या एक वोट लेने का साधन है, हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं व देवी देवताओं व मंदिरों की पंजाब में कोई कद्र नहीं है। मोर्चे के नेताओं ने कहा कि जब तक पंजाब में हिंदू मुख्यमंत्री नहीं आता है तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed