फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   House attacked for installation of election board, seven year old child injured

चुनावी बोर्ड लगाने को लेकर घर पर हमला, सात साल का बच्चा घायल

Sat, 19 Feb 2022 09:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
House attacked for installation of election board, seven year old child injured
लुधियाना। चुनावी पोस्टर लगाने के विवाद में कुछ युवकों ने एक व्यक्ति की पिटाई की और साथ ही उनके घर में पत्थरबाजी की। इस दौरान सात साल का एक बच्चा घायल हो गया। मामला दो दिन पहले अंबेदकर नगर का है। बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत देखते हुए उसे पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे की पहचान समीर के रूप में हुई है। सूचना के बाद थाना माडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मोहल्ला अंदेबकर नगर निवासी मुन्नी की शिकायत पर धांधरा रोड निवासी सेठी उर्फ साहिल, अनुज, अमन, काली, लाडी, रोहित और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मुन्नी ने बताया कि वीरवार को देर रात कुछ युवक बाइक पर सवार हुड़दंग करते हुए आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने उनका शटर खटखटाया और उसे नीचे बुला लिया। जब वह नीचे आई तो वह उससे घर पर लगाए गए चुनावी बोर्डों के बारे में कहासुनी करने लगे। इसी दौरान वह उसे बोर्ड उतारने के लिए कह रहे थे। जब उसने मना कर दिया तो युवकों ने ईंटें चलानी शुरू कर दीं, वह भागकर अपने घर में चले गए मगर उनका 7 साल का पौत्र समीर घर के बाहर खड़ा था और एक ईंट उसके सिर में जा लगी है। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जिसे बाद में पीजीआई में रेफर किया गया है। थाना माडल टाउन की एसएचओ मधु बाला के अनुसार हमने मुन्नी की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed