फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hosiery businessman accuses Joint Police Commissioner, demands justice from Police Commissioner

होजरी कारोबारी ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर पर लगाए आरोप, पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की मांग

Fri, 22 Apr 2022 09:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Hosiery businessman accuses Joint Police Commissioner, demands justice from Police Commissioner
लुधियाना। महानगर के एक प्रसिद्ध होजरी कारोबारी ने पैसे के लेन देन के एक मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगा शहर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाए है। कारोबारी पवनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह दूसरे पक्ष को पैसे दे। इसके साथ ही उसकी पत्नी का पासपोर्ट रख उसकी पत्नी को भी फंसाने का आरोप लगाया है। कारोबारी ने आरोप लगाया कि उनका जिस व्यक्ति से विवाद है वह अहमदाबाद में है और अधिकारी दूसरे व्यक्ति के चक्कर में उसके पीछे पड़ा है।
विज्ञापन

होजरी कारोबारी का परिवार शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले पूरी तरह से जांच की जाएगी। उधर, ज्वाइंट सीपी रवचरण सिंह बराड़ का कहना है कि मुझे पर लगाए गए सभी आरोप गलत है। पवनदीप के खिलाफ शिकायत की जांच मेरे पास आई थी। जोकि जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति ने कई लोगों के पैसे देने है और उनके जाली बिल बनाए हैं। इसकी जांच कर पुलिस कमिश्नर को रिपोर्ट भेज दी गई है। उसका कोई पासपोर्ट नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए पवनदीप सिंह ने बताया कि उसका होजरी का काम है। लॉकडाउन के बाद उसका कारोबार बिल्कुल खत्म होने की कगार पर आ गया। उसने मार्केट से करोड़ो रुपये लेने हैं। जो डूब गए और कईयों ने अभी तक पैसे नहीं दिए। ऐसे ही उसने कुछ लोगों के पैसे देने है। उसने अहमदाबाद की पार्टी के साथ उसका लेन-देन था, उसे माल के बाद कैश पेमेंट देता था। उक्त पार्टी कैश लेने के बावजूद उसका पक्के का बिल काट देती थी और ऐसे धोखाधड़ी कर उक्त पार्टी ने उसकी तरफ काफी मोटी रकम खड़ी कर दी है। उसने उक्त पार्टी के कुछ ही पैसे देने है, बाकी वह दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पार्टी ने शहर के एक पुलिस अधिकारी के साथ सांठगांठ कर ली और किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर उसके खिलाफ झूठी शिकायत दे दी। जिस व्यक्ति ने उसके खिलाफ शिकायत दी है, उसके साथ उसका कोई लेनदेन नहीं है। ज्वाइंट सीपी रुरल रवचरण सिंह बराड़ के पास इसकी जांच है और वह पैसे देने के लिए दबाव बना रहे है। दबाव के लिए उसे रोजाना अपने ऑफिस बुलाकर घंटो बैठाते हैं और उसे झूठे केस में फंसाने के लिए धमकाया जाता है। पवनदीप सिंह का आरोप है कि उक्त अधिकारी ने उसका पासपोर्ट मंगवाया था। जो अपने पास रख लिया है। इसीलिए उन्होने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है।
मेरे खिलाफ लगाए आरोप है पूरी तरह से गलत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed