फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Home Department took cognizance of the issue of leaving drug smugglers

बठिंडा : स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर की ओर से नशा तस्करों को छोड़ने के मामले का गृह विभाग ने लिया संज्ञान

Mon, 27 Dec 2021 02:15 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Home Department took cognizance of the issue of leaving drug smugglers
बठिंडा। नशा तस्करों को छोड़ने वाले स्पेशल स्टाफ के पूर्व इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब पंजाब के गृह एवं न्याय विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने और उसकी संपत्ति की जांच के लिए डीजीपी पंजाब से 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के एक एएसआई गुरविंदर सिंह द्वारा शरीरक शोषण का शिकार एक महिला ने पंजाब के गृह मंत्री के पास शिकायत दर्ज कर स्पेशल स्टाफ में तैनात इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। महिला ने पत्र में लिखा है कि स्पेशल टास्क फोर्स के मोहाली थाने में 14 अक्तूबर 2021 को स्पेशल स्टाफ बठिंडा के प्रभारी इंस्पेक्टर रजिंदर कुमार के खिलाफ एनडीपीएस और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दर्ज मामले में आरोप है कि स्पेशल स्टाफ ने नशा तस्करों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया और बाद में उनसे पैसे लेकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

इस शिकायत में महिला ने कहा कि पुलिस का काम नशा तस्करों को गिरफ्तार करना है पर उक्त अधिकारियों की बदौलत नशे का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर के बड़े तस्करों के साथ संबंध थे और वह केवल गरीब लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रहा था। गृह मंत्री को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार ने बड़ी संख्या में जानी-मानी और बेनामी संपत्तियां बनाई हैं। उन्होंने शिकायत में कहा कि मादक पदार्थ तस्करों से संबंध रखने वाले एक पुलिस अधिकारी को विभाग में रखना समाज के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने मांग कि राजिंदर कुमार को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने इंस्पेक्टर की संपत्ति की जांच की भी मांग की। शिकायत पर कार्रवाई की मांग करते हुए पंजाब सरकार के गृह विभाग और गृह विभाग द्वारा पुलिस महानिदेशक को भेजे गए पत्र में इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार की बर्खास्तगी और उनकी संपत्ति की रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इस पत्र में गृह विभाग ने डीजीपी को 17 नवंबर 2021 को प्राप्त शिकायत की एक प्रति भेजने को कहा है, जिसमें कहा गया है कि मामले की सभी तत्थों की जांच करने के बाद उसकी रिपोर्ट रिकॉर्ड समेत 15 दिनों के भीतर भेजी जाएं।

ध्यान रहे कि राजिंदर कुमार ने एसएसपी बठिंडा के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ का प्रभारी रहते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया था। उसने दो ड्रग तस्करों को मोटी रिश्वत लेकर छोड़ दिया था। इस बात की जानकारी एसटीएफ को मिलने के बाद उन्होंने राजिंदर कुमार और एक एएसआई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed