फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hitted injured, then tried to drink alcohol

टक्कर मार किया घायल, फिर शराब पिलाने की कोशिश

Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hitted injured, then tried to drink alcohol
शराब के नशे में धुत्त मल्ला गांव के पंच दीषा सिंह ने अपनी फॉरचूनर कार से बाइक सवार नवदीप सिंह वासी गांव रामा को टक्कर मार दी। हादसे में नवदीप की दाईं टांग और दायां हाथ टूट गया, दर्द से कराह रहे नवदीप को अस्पताल पहुंचाने की बजाए पंच दीषा सिंह ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जबरन उसके मुंह में शराब डालने की कोशिश की।
विज्ञापन

इनकार करने पर उसके मुंह और सिर पर टांगें मारी और जबरदस्ती शराब पिलाने के साथ उसके शरीर पर भी गिरा दी। थाना हठुर की पुलिस ने पीड़ित नवदीप सिंह की शिकायत पर गांव मल्ला के पंच दीषा सिंह और उसके दोस्त प्रीत और सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। नवदीप को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवा दिया गया है। नवदीप ने बताया कि वह अपनी बाइक पर अपने गांव रामा जा रहा था। मल्ला से चकर लिंक सड़क पर आगे से एक फॉरचूनर कार बेकाबू स्थिति में तेज रफ्तार गति से आ रही थी। उसने अपनी बाइक रोक कर उसे सड़क से नीचे उतार लिया। इसके बावजूद कार ड्राइवर ने रॉंग साइड आकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक उछलकर खेतों में और वह सड़क किनारे जा गिरा। उसकी टांग और हाथ टूट गया और पूरे शरीर पर चोट आईं। अस्पताल ले जाने की मिन्नतें करने के बावजूद उसने इलाज करवाने की बजाय उसे शराब पिलाने की कोशिश की। मना करने पर बुरी तरह पीटा, उसके मुंह और शरीर पर जबरदस्ती शराब डाली और मारपीट करने के बाद वे लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed