फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hindu organizations took to the streets after finding the remains of the cow body

गौवंश के अवशेष मिलने के बाद सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन

Thu, 25 Nov 2021 11:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations took to the streets after finding the remains of the cow body
लुधियाना। फोकल प्वाइंट इलाके में बुधवार को गौवंश के अवशेष मिलने के बाद गुस्साए हिंदू संगठन वीरवार को महानगर की सड़कों पर उतर आए। भारत नगर चौक से अलग-अलग हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए डिप्टी कमिश्नर दफ्तर की ओर कूच किया। पुलिस ने वहां बैरीकेटिंग की हुई थी, जिसे तोड़ते हुए उन्होंने डीसी दफ्तर के अंदर घुसने का प्रयास किया। हड़बड़ाई पुलिस ने एकदम से डीसी दफ्तर की बिल्डिंग का दरवाजा बंद कर हिंदू नेताओं को वहीं रोक लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस और हिंदू संगठनों के बीच काफी देर खींचतान भी हुई। इसके बाद हिंदू संगठन डीसी दफ्तर के बाहर ही बैठ गए और पाठ करने लगे। अंत में डीसी को बाहर आकर ज्ञापन लेना पड़ा। इसके बाद वे पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव करने पहुंच गए। जब पुलिस कमिश्नर ज्ञापन लेने बाहर नहीं आए तो उन्होंने रोड जाम कर दिया। एक घंटे बाद पुलिस कमिश्नर ने उन्हें बुलाया और ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर हिंदू संगठन वहां से लौटे।
विज्ञापन

सूबे में लगातार गौवंश के अवशेष के मिलने से गुस्साए हिंदू संगठन वीरवार को भारत नगर चौक में इकट्ठा हुए और वहां नारेबाजी शुरू कर दी। वहां से उन्होंने डीसी दफ्तर की तरफ कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोकने की कोशिश की। ये संगठन इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पहले बैरीकेटिंग तोड़ी और फिर अंदर घुस गए। जब वे डीसी दफ्तर में घुसने लगे तो पुलिस ने किसी तरह से मेनगेट बंद कर उन्हें अंदर जाने से रोका। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ बहसबाजी और खींचतान भी हुई। इसके बाद वे डीसी दफ्तर के बाहर ही प्रदर्शन के लिए बैठ गए। वहां पाठ किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन प्रतिनिधियों ने डीसी को ज्ञापन लेने के लिए बाहर बुलाया। वे काफी देर तक बाहर नहीं आए तो 15 मिनट का समय दिया गया और कहा कि डीसी नहीं आएंगे तो वे यहीं आत्महत्या कर लेंगे। इसके कुछ समय बाद डीसी वरिंदर शर्मा बाहर आए और उन्होंने ज्ञापन लेकर उनकी बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी दफ्तर के बाद पुलिस कमिश्नर दफ्तर का किया घेराव
डीसी दफ्तर का घेराव करने के बाद ये संगठन पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दफ्तर का घेराव करने पहुंच गए। वहां भी मांग रखी कि पुलिस कमिश्नर बाहर आए और मांग पत्र लें, लेकिन पुलिस कमिश्नर नहीं आए तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। उसी समय कांग्रेसी विधायक सुरिंदर डावर वहां पहुंचे और सीधे पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंच गए। जब सीपी बाहर नहीं आए तो हिंदू संगठन फिरोजपुर रोड जाम करने पहुंच गए और करीब एक घंटे तक रोड जाम किया। कई पुलिस अधिकारी उन्हें मनाने के लिए आए, लेकिन उन्होंने एक ही मांग रखी कि पीसी ज्ञापन बाहर आकर लें। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने उन्हें बुलाया और दफ्तर के बाहर आकर ज्ञापन लिया। हिंदू संगठनों ने बिना इजाजत के चल रहे स्लाटर हाउस बंद करने और गौवंश की हत्या करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है।
डावर का हुआ काफी विरोध, धरना बीच में छोड़ कर गए
हिंदू संगठनों का धरना देख सुरिंदर डावर उन्हें समर्थन देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वे सीधे पुलिस कमिश्नर से मिलने चले गए। इस पर संगठनों ने यह कहते हुए विरोध जताया कि पुलिस कमिश्नर उनके लिए बाहर नहीं आए और विधायक के लिए समय निकाल लिया। जबकि बाहर सारा हिंदू समाज इकट्ठा हुए खड़ा है। उसके बादृ जब सुरिंदर डावर जाने लगे तो हिंदू संगठनों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समय बैठे तो वहां कई लोगों ने विरोध किया। मगर बाद में वे किसी के अंतिम भोग में शामिल होने का बहाना बनाकर चले गए।

हिंदुओं के साथ हो रहा है पंजाब में सौतेला व्यवहार
हिंदू संगठनों की अगुवाई कर रहे राजीव टंडन, संदीप थापर, अश्वनी बहल, हरीश बोबी ने बताया कि पंजाब में लगातार मंदिरों में बेअदबी हो रही है। गौवंश की हत्या हो रही है। पंजाब में हिंदुओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसलिए लगातार मांग की जा रही है कि पंजाब का मुख्यमंत्री हिंदू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर ऐसा होगा तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed