फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Himachal's youth commits suicide by hanging in Ludhiana hotel

हिमाचल के युवक ने होटल में फंदा लगा की आत्महत्या

Sun, 30 Aug 2020 04:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Himachal's youth commits suicide by hanging in Ludhiana hotel
शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। रविवार को सुबह जब व्यक्ति ने कमरा नहीं खोला तो पुलिस को बुलाया गया। कमरा खोलकर देखा तो युवक फंदे से लटका था। मृतक की पहचान हिमाचल के गांव बराना (मंडी) निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। अभी तक पता चला है कि मृतक काफी दिनों से अपने घर से गायब था। पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

एएसआई जज सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के पास होटल मुकुट में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने एक दिन के लिए कमरा किराये पर लिया था। इसलिए रविवार को सुबह 11 बजे कमरा खाली करने का समय था। होटल मैनेजर संजीव कुमार ने लगभग 11 बजे कमरा खाली करने के लिए खटखटाया। लेकिन अंदर से किसी ने कोई आवाज नहीं दी। एक दो बार इंतजार करने के बाद आखिरकार उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे को खोला गया, तो देखा कि कमरे में ठहरे व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान सुशील कुमार पुत्र संत राम गांव बराना (मंडी) के तौर पर हुई है। मृतक की उम्र लगभग 35 साल है। उसका आधार कार्ड पुलिस को मिला है, मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने सिर्फ इतना बताया है कि यह काफी दिनों से लापता था। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed