फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   'Hazrat Imam Hussein martyrdom for truth' ludhiana

‘सच के लिए हजरत इमाम हुसैन ने दी शहादत’

Sun, 30 Aug 2020 04:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
'Hazrat Imam Hussein martyrdom for truth' ludhiana
कोविड-19 के मद्देनजर रविवार को एतिहासिक जामा मस्जिद में यौमे आशूरा के अवसर पर हजरत इमाम हुसैनकी याद में ऑन लाइन शहीद ऐ करबला कांफ्रेंस का आयोजन मजलिस अहरार इस्लाम ने किया। प्रधानगी शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने की। पावन कुरान शरीफ की तलावत कारी मुहम्मद मुहतरम ने की। शायर गुलाम हसन कैसर, कारी मुहम्मद मुस्तकीम करीमी ने नातिया कलाम पेश किया।
विज्ञापन

मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि आज का दिन विश्व के इतिहास मेें बहुत विशेष है इस दिन अल्लाह ताआला ने बड़ी रहमत व बरकत वाला बताया है और इस्लाम धर्म में मुहर्रम की 9 व 10 तारीख को रोजा रखने को कहा गया है। शाही इमाम ने कहा कि आज से 1400 वर्ष पहले आज के दिन करबला के मैदान में पैगंबर इस्लाम हजरत मुहम्मद सलल्लाहु अलैही वस्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन ने अपने पूरे परिवार व साथियों के साथ सच्चाई की आवाज बुलंद करने के कारण शहीद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि विश्व भर में सरकारों के खिलाफ सच्चाई की आवाज उठाने का पहला संदेश मैदान ए करबला से हजरत इमाम हुसैन ने दिया,जो कि हमेशा याद रखा जाएगा। शाही इमाम ने कहा कि इस शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद रहमानी लुधियानवी ने मैदाने करबला का किस्सा बयान करते हुए हजरत इमाम हुसैन की बहादुरी की दास्तान बया की। उन्होंने कहा कि कयामत तक आने वाले लोगो के लिए करबला का मैदान सच्चाई व इमानदारी देने का संदेश देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed