फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hate speech on social media : Case registered on Four hindu leaders

सोशल मीडिया पर हेट स्पीच : चार प्रमुख हिंदू नेताओं पर मामला दर्ज

Thu, 14 Nov 2024 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 14 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Hate speech on social media : Case registered on Four hindu leaders
चारों हिंदू नेता प्रमुख तौर पर हिंदू समाज के लिए उठाते रहे हैं आवाज
विज्ञापन

सरकार के कहने पर पुलिस ने दिया गिफ्ट, अपनी आवाज और भी करेंगे बुलंद : भानू प्रताप
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सोशल मीडिया के जरिये भड़काऊ भाषण और प्रचार करने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने महानगर के चार प्रमुख हिंदू नेताओं पर मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया के जरिये भड़काऊ भाषण देने और उसके बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने का यह पहला मामला सामने आया है।
पुलिस ने तर्क दिया है कि इन हिंदू नेताओं द्वारा पोस्ट डालकर अलग-अलग धर्मों में फूट डालने का काम किया जा रहा है। इन चार प्रमुख हिंदू नेताओं में भानू प्रताप सिंह, प्रवीण डंग, चंद्रकांत चड्ढा के साथ-साथ रोहित साहनी शामिल हैं। हालांकि इन नेताओं का कहना है कि कुछ समय से तो उन्होंने न तो कोई पोस्ट डाली है और न ही किसी धर्म के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बात की है। यह पुलिस ने सरासर उनके साध धक्का किया है।
विज्ञापन

थाना हैबोवाल की पुलिस ने मोहल्ला स्टार सिटी काॅलोनी के रहने वाले हिंदू नेता रोहित साहनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रोहित साहनी के खिलाफ बीएनएस की धारा 152, 196, 353 के तहत मामला दर्ज किया है। साहनी पर आरोप है कि वह अपने सोशल मीडिया खाते से हेट स्पीच दी है। हालांकि रोहित साहनी ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा है कि अब पुलिस ने कार्रवाई तो शुरू कर ही दी है जिसका वह अपने वकीलों के जरिये कोर्ट में जवाब जरूर देंगे और साथ ही उन्होंने कहा कि अपने धर्म की बात रखना अब पुलिस को यह हेट स्पीच लग रहा है। वह अपने धर्म की बात उठाते थे और उठाते रहेंगे। थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने शिवसेना पंजाब के भानू प्रताप सिंह पर हेड स्पीच देने का मामला दर्ज किया है। भानू प्रताप पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिये माहौल खराब करने की कोशिश की है। हालांकि भानू प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले दिनों के दौरान उन्होंने कोई ऐसा बयान नहीं दिया जिससे कोई किसी को दुख हुआ हो। उन्होंने कहा कि सरकार के कहने पर पुलिस ने जो गिफ्ट उन्हें दिया है वह इसका स्वागत करते हैं और साथ ही साथ पहले भी अपने धर्म के लिए आवाज उठाते थे और अब आगे से ज्यादा आवाज उठाएंगे। वह धर्म के लिए लड़ते थे और लड़ते रहेंगे इसके लिए पुलिस चाहे जितने भी उन पर मामले दर्ज कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस सोशल मीडिया सेल की जांच के दौरान हिंदू सिख जागृति सेना के प्रधान और हिंदू न्याय पीठ संस्था के सदस्य प्रवीण डंग पर भी मामला दर्ज किया है। डंग पर आरोप है कि उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर भड़काऊ भाषण और गलत बयानबाजी की है। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने शिव सेना के प्रमुख नेता चंद्रकांत चड्ढा पर भी हेट स्पीच करने पर एक्शन लिया है। चड्ढा पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed