{"_id":"61116e368ebc3e7b411e2d5d","slug":"haryana-health-department-team-raided-3-controlled-ludhiana-news-pkl422973689","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सेहत विभाग की टीम ने मारा छापा, ३ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सेहत विभाग की टीम ने मारा छापा, ३ काबू
विज्ञापन
डेहलों के गांव नानकपुर जगेड़ा के एक घर में लिंग निर्धारण टेस्ट केंद्र चलाने और उसके नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को थाना डेहलों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हरियाणा से आई सेहत विभाग की टीम के साथ जिला सेहत विभाग की टीम को सूचना थी। इसके बाद पुलिस को लेकर वहां दबिश दी गई। हालांकि सेहत विभाग का कहना है कि वहां कोई उपकरण तो नहीं मिला है, लेकिन वह लोगों से पैसे ऐंठने के लिए उन्हें अंदर ले जाकर कुछ समय बाद बताते थे कि गर्भवती महिला की कोख में पल रहा बच्चा लड़का ही है। सेहत विभाग की टीम को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने दबिश के लिए एक गर्भवती महिला को पैसे देकर वहां से टेस्ट कराने की बात की। इसके बाद सेहत विभाग हरियाणा और जिला सेहत विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। पुलिस ने मेडिकल अफसर डॉ. मिलन वर्मा की शिकायत पर डेहलों निवासी लखविंदर सिंह, खन्ना के गांव जगेड़ा निवासी गुरनाम कौर और मोगा के गांव धर्मकोट निवासी गुरजंट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिला द्वारा दी गई साढ़े 12 हजार रुपये फीस, एक लैपटॉप, चार फोन, नकदी और एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
डॉ. मिलन वर्मा द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक डेहलों में लखविंदर सिंह के घर पर आरोपियों ने लिंग निर्धारण टेस्ट सेंटर बना रखा था, जहां आरोपियों ने लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए अपना लैपटॉप और अन्य सामान रखा था। आरोपी वहां लोगों को लिंग निर्धारण टेस्ट के नाम पर मोटे पैसे ऐंठ लेते थे। उनके पास लिंग निर्धारण टेस्ट करने का कोई उपकरण तो था नहीं वह हर महिला को पैसा ऐंठकर यहीं कहते कि उसकी कोख में पल रहा बच्चा लड़का ही है। हरियाणा सेहत विभाग को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद वहां की टीम ने जिला सेहत विभाग की टीम के साथ संपर्क किया। आरोपियों को काबू करने के लिए एक ट्रैप लगाया गया, एक गर्भवती महिला को पैसे देकर वहां टेस्ट के लिए भेजा। पूरा ट्रैप लगाने के बाद टीमों ने शनिवार उनके ठिकाने पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना डेहलों के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि यह लोग अब तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।