Hindi News
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Harbir and Paramjit had put up Khalistani posters outside Ropar Secretariat and Himachal Vidhan Sabha
{"_id":"627e92293ec9826a051d83ed","slug":"harbir-and-paramjit-had-put-up-khalistani-posters-outside-ropar-secretariat-and-himachal-vidhan-sabha-ropar-news-pkl450533916","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपड़ सचिवालय और हिमाचल विधानसभा के बाहर हरबीर और परमजीत ने ही लगाया था खालिस्तानी पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ सचिवालय और हिमाचल विधानसभा के बाहर हरबीर और परमजीत ने ही लगाया था खालिस्तानी पोस्टर
प्रेसवार्ता करते रोपड़ के एसएसपी डॉ. संदीप
- फोटो : ROPAR
Link Copied
रोपड़। रोपड़ सचिवालय और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर लगाए गए खालिस्तानी पोस्टर और झंडों के मामले में शुक्रवार को रोपड़ के एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया कि हिमाचल पुलिस की ओर से पकड़े गए हरबीर सिंह और रोपड़ पुलिस द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी परमजीत सिंह पम्मा ने ही वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में हरबीर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि रोपड़ पुलिस मामले में काफी संजीदगी से जांच कर रही थी, इसी बीच हिमाचल विधानसभा के बाहर हुई घटना के ठोस सुराग हिमाचल पुलिस को मिल गए। जिसके बाद मोरिंडा निवासी हरबीर सिंह की गिरफ्तारी रोपड़ पुलिस के सहयोग से की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को गांव रुड़कीहीरां निवासी परमजीत पम्मा को भी रोपड़ पुलिस ने पकड़ लिया। एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि हिमाचल ले जाने से पहले मोरिंडा थाने में हरबीर ने प्राथमिक पूछताछ में माना था कि रोपड़ सचिवालय के बाहर उसने और पम्मा ने ही खालिस्तान का पोस्टर लगाया था। हरबीर सिंह पर लूट और लड़ाई झगड़े के दो मामले दर्ज हैं। जबकि परमजीत सिंह पम्मा पर कत्ल समेत कई धाराओं के तहत सात मामले दर्ज हैं। इसके पीछे एसजेएफ का हाथ लग रहा है और इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार हरबीर सिंह की बुधवार को हुई गिरफ्तारी से पहले ही हिमाचल पुलिस छानबीन में जुटी थी। वहीं हिमाचल पुलिस लगातार पम्मा को तलाश रही थी। हिमाचल पुलिस की ओर से मामले में बनाई गई सिट के सदस्य बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों और सिविल वर्दी में इलाके में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।