फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   GST officers stopped, case registered for obstructing duty

रिकार्ड चेक करने गए जीएसटी अधिकारियों को बनाया बंधक

Fri, 17 Jan 2020 04:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
GST officers stopped, case registered for obstructing duty
पुराना बाजार स्थित वकीला मोहल्ला में बुधवार को कारोबारियों और जीएसटी अधिकारियों के बीच उस समय विवाद हो गया, जब जीएसटी के अधिकारी दीपक निटवेयर में गए। वहां कारोबारियों ने जीएसटी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और कब्जे में लिया गया सामान छीन लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जीएसटी अधिकारियों को बंधक बना लिया गया। किसी तरह खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़वा कर जीएसटी अधिकारी वहां से निकले। उन्होंने उसके बाद थाना डिवीजन चार की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिशी नगर स्थित जीएसटी भवन में तैनात जीएसटी इंस्पेक्टर अनिल कुमार डोगरा की शिकायत पर थाना डिविजन चार पुलिस ने एसके दीपक निटवेयर के नवीन जैन, सीए राजेश महाजन, वनीत राय और गुड़मंडी के व्यापार मंडल प्रधान जैन व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अनिल द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बुधवार को वह अपने स्टाफ के साथ पुराना बाजार स्थित वकीला मोहल्ला की दीपक निटवेयर में कागजात चेक करने गए थे। जीएसटी का रिकार्ड चेक करने के बाद उन्होंने कुछ रिकार्ड कब्जे में लिया था। इसी दौरान सभी आरोपी वहां इकट्ठा हो गए।आरोपियों ने जीएसटी स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया और उनसे सारा सामान छीन लिया। इसके बाद आरोपी सभी स्टाफ सदस्यों को कमरे में बंद कर धमकियां देने लगे। किसी तरह उन्होंने खुद को छुड़वाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। उधर, शुक्रवार को मामला उस समय ओर गर्मा गया जब पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के सचिव सुनील मेहरा, यूथ अकाली दल के प्रधान गुरदीप सिंह गोशा और कारोबारी विनोद जैन की अगवाई में लोगों ने थाना दरेसी का घेराव किया। प्रर्शनकारियों ने जीएसटी विभाग के खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए। पदाधिकारियों ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दस दिन का अल्टीमेटम दिया है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जीएसटी अधिकारी धक्केशाही कर भूंदड़ी गवर्नमेंट स्कूल के नाम पर कारोबारियों से चंदा इकट्ठा करने को आए थे। अधिकारी अपने साथ रसीद बुक भी लाए थे जो उनसे बरामद की गई है। कारोबारियों ने चेतावनी दी कि दस दिन के अंदर अगर जीएसटी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपनी दुकानें बंद कर जिला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed