{"_id":"626ee07a38065b1cca31aa6c","slug":"goods-train-derailed-in-dhandari-yard-ludhiana-news-pkl449343272","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : ढंडारी यार्ड में पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, अनलोड करते समय एक ओर वजन आने से हुआ हादासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : ढंडारी यार्ड में पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा, अनलोड करते समय एक ओर वजन आने से हुआ हादासा
विज्ञापन
पटरी से उतरा हुआ डिब्बा।
- फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। ढंडारी यार्ड की लाइन नंबर-15 पर रविवार दोपहर अनलोड हो रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। क्रेन से डिब्बे को अनलोड करते समय सारा वजन एक तरफ आ गया, जिस कारण यह हादसा हुआ। डिब्बा पटरी से उतरने के बाद ढंडारी स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लुधियाना से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) को भी रवाना कर दिया गया।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
इंजीनियरिंग विभाग अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और पटरी से उतरे डिब्बे को दोबारा से चढ़ाने का काम शुरू करवाया। हालांकि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। शाम तक मामले की जांच और डिब्बे को दोबारा से पटरी पर लाने का काम जारी था।
रेलवे कर्मियों ने लगाया रख रखाव न होने का आरोप
मौके पर मौजूद रेलवे कर्मियों ने बताया कि ढंडारी में अक्सर मालगाड़ियां पटरी से उतरती रहती हैं। इसका कारण रेलवे लाइनों का सही रख-रखाव न होना है। एसएस और पीडब्ल्यूआई समय रहते लाइनों की जांच नहीं करवाते हैं। ऐसे में कई बार लाइनें कमजोर हो जाती है। यदि समय पर निरीक्षण किया जाए तो इस तरह के हादसे टल सकते हैं।