फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Going in the bus, the sailor smelled intoxicants, robbed the soldier

बस में जा रहे नौसरबाज ने नशीला पदार्थ सुंघा फौजी को लूटा

Thu, 24 Feb 2022 10:47 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Going in the bus, the sailor smelled intoxicants, robbed the soldier
लोगों को चूना लगाने वाले नौसरबाज ने देश की रक्षा में जुटे एक फौजी को ही लूट लिया। इतना ही नहीं आरोपी उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाकर वहां से फरार हो गए। फौजी अपनी पहचान नहीं बता पा रहा है। इसकी जानकारी थाना डिवीजन दो और थाना डिवीजन पांच की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फौजी चंडीगढ़ से छुट्टी लेकर फरीदकोट बस में जा रहा था। बस में ही उसे एक नौसरबाज मिला, दोनों आपस में बातें करते रहे। आरोपी ने उसे बातों में उलझाकर कुछ सुंघा दिया जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे अस्पताल ले जाता है। अस्पताल जाते समय आरोपी ने उसका एटीएम लिया और दस हजार रुपये की नकदी निकलवा ली। फौजी ने खुद ही नशे की हालत में उसे पिन नंबर दिया था। देर रात करीब 11 बजे फौजी को आरोपी ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया और वहां से फरार हो गया। सुबह हल्का सा होश आया तो फौजी ने आरोपी के बारे में पूछा, लेकिन किसी को कुछ नहीं पता था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन दो और पांच की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed