फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   gobindgarh, native, free, koyla

गोबिंदगढ़ वासियों को मिली कोयले से निजात

Fri, 05 Feb 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी गोबिंदगढ़ Updated Fri, 05 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
gobindgarh, native, free, koyla
लोहा नगरी के रेलवे मॉल गोदाम पर पिछले काफी साल से उतरने वाले कोयले की धूल से अब किसी भी स्थानीय निवासी को परेशानी नहीं होगी। सामाजिक संस्था विश्वास के सदस्य एडवोकेट जगमोहन डाटा, संदीप गोयल, संजय गोयल के प्रयासों से शहरवासी अब कोयले से उड़ने वाली धूल से निजात हासिल करने जा रहे हैं। स्थानीय जीसीएल क्लब में आयोजित कांफ्रेंस में संस्था के अध्यक्ष रविंदर सिंह पद्म ने विश्वास टीम के  इन सदस्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एडवोकेट जगमोहन डाटा ने बताया कि रेलवे के टीआरएम ने उन्हें ट्वीट कर तीन फरवरी तक मंडी गोबिंदगढ़ के माल गोदाम के लिए कोई माल गाड़ी (रैक) की बुकिंग पर पाबंदी लगा दी है। मंडी गोबिंदगढ़ में उतरने वाला कोयला अब राजपुरा थर्मल प्लांट में सीधा अनलोड होगा। राजपुरा थर्मल प्लांट में रेलवे द्वारा बिछाए गए रेल ट्रैक का काम भी पूरा हो चुका है, जिससे कोयले से लोड मालगाड़ी अब सीधे पावर प्लांट में जाएगी।
विज्ञापन


डाटा ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि राजपुरा थर्मल प्लांट में पहली बार कोयले का रैक लगा हो। डीआरएम के नोटिफिकेशन से पहले मंडी गोबिंदगढ़ में जनवरी में 55 रैक की बुकिंग हुई थी। इसमें चार रैक को सीधा डायवर्ट करके पावर प्लांट में भेजा जा रहा है और गोबिंदगढ़ में सिर्फ 51 रैक ही उतरेंगे जिनको 15 मार्च तक का समय लग सकता है। उसके बाद मंडी गोबिंदगढ़ में कोयला उतरना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रविंदर सिंह पद्म ने बताया कि कोयले की अनलोडिंग के विरोध में पिछले काफी समय से उनकी संस्था ने धरने प्रदर्शन किए वहीं रेलवे, फतेहगढ़ साहिब के डीसी, मुख्यमंत्री से ऑनलाइन संगत दर्शन, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, सेहत विभाग समेत संबंधित विभागों को शिकायतें भेजीं गई। उनकी मेहनत रंग लाई है। इस मौके पर नरिंदर भाटिया, रत्न चंद, राजिन्दर सिंह, राकेश मड़कन, अजय गोयल, डॉ. अमित संदल, विशाल कपिला, राजेश गुप्ता, अजय गोयल, विवेक सिंगला, राजिन्दर गोयल, गगन चोपड़ा, हरपाल सिंह, अवतार सिंह और राजन कक्कड़ भी उपस्थित थे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed