फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Girl looted young man stopped activist rider name seeking help

लड़की ने युवक को साथियों संग लूटा, मदद मांगने के नाम पर एक्टिवा सवार को रोका था

Tue, 22 Dec 2020 09:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Girl looted young man stopped activist rider name  seeking help
लुधियाना। सलेम टाबरी के सुनसान इलाके कादिया जंगल के पास एक युवती ने साथियों की मदद से एक्टिवा सवार से मोबाइल फोन और 22 सौ रुपये लूट लिए और धमकियां देकर भगा दिया। एक्टिवा सवार हैबोवाल के गांव लादियां निवासी रमेश कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। सलेम टाबरी पुलिस ने ट्विंकल नाम की युवती और उसके दो साथियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में रमेश कुमार ने बताया कि वह एक्टिवा पर सवार होकर गांव फतेहपुर की तरफ से आ रहा था। जब वह कादिया जंगल के पास पहुंचा तो एक युवती ने उसे रोक लिया। उसने खुद का नाम ट्विंकल बताया और कहा कि उसे दो सौ रुपये की जरूरत है। इसी दौरान उसके दो साथी भी आ गए। साथियों आते ही तेजधार हथियार की नोक पर उसका मोबाइल फोन और उकरीब 22 सौ रुपये की नकदी लूट ली और जान से मारने की की धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर कुमार ने बताया कि आरोपी महिला और उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed