{"_id":"67af234f139cb51cf4087b5f","slug":"girl-dies-after-truck-hit-scooty-in-ludhiana-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: भगवान के घर माथा टेकने गई युवती के लिए काल बना टिप्पर, स्कूटी को टक्कर मारने के बाद रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: भगवान के घर माथा टेकने गई युवती के लिए काल बना टिप्पर, स्कूटी को टक्कर मारने के बाद रौंदा, मौत
Fri, 14 Feb 2025 04:36 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 14 Feb 2025 04:36 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टिप्पर युवती के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
युवती को ट्रक ने कुचला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना में एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका काली सड़क निवासी एकजोत है। वह फिल्लौर स्थित धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गई थी। वहां से घर लौटते समय उसकी स्कूटी स्कूटी को तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवती सड़क पर गिर गई और टिप्पर का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि राहगीरों ने लाडोवाल टोल प्लाजा से एंबुलेंस मंगवा कर युवती को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में एकजोत का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार एकजोत अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। वह बस्ती जोधेवाल स्थित एक शोरूम में नौकरी करती थी। हर वीरवार को वह फिल्लौर स्थित धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए जाती थी। वीरवार की शाम को भी वह माथा टेकने के बाद वापस स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह जालंधर बाइपास के आगे हार्डीज वर्ल्ड के पास पहुंची तो पीछे से आए तेज रफ्तार टिप्पर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
थाना लाडोवाल की एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर ने बताया कि आरोपी टिप्पर चालक फरार हो गया। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि टिप्पर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।