फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Girl child injured bullet shot on her head in Ludhiana

Ludhiana: बच्ची को लगी गोली, मां के साथ घर की छत पर पतंगबाजी देख रही थी मासूम, अचानक सिर से बहने लगा खून...

Mon, 13 Jan 2025 05:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 13 Jan 2025 05:49 PM IST
सार

लुधियाना में मां के साथ घर की छत पर पतंगबाजी देख रही बच्ची को अचानक गोली लग गई। गोली उसके सिर पर लगी। अचानक बच्ची के सिर से खून बहने लगा, जब मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई तब घटना का पता चला।

विज्ञापन
Girl child injured bullet shot on her head in Ludhiana
Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में गोली चलने से एक बच्ची घायल हो गई। दरअसल लोहड़ी की मस्ती में चारों तरफ डीजे बजे रहे थे। जगह-जगह ऊंची आवाज के गानों के बीच हुल्लड़बाजों की भी मौज रही। इसी दौरान न्यू माधोपुरी इलाके में छत पर पतंग देख रही 11 साल की बच्ची आशियाना के सिर में अचानक आकर हवाई फायर की गोली लगी। मां ने जब सिर से खून निकला देखा तो तुरंत नजदीक के क्लीनिक में ले गई। वहां पर डॉक्टर ने सिर में से गोली निकाल दी। बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आसपास के इलाकों में कुछ घरों में भी छानबीन की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे है। बच्ची के पिता नासिर आलम के अनुसार बच्ची अपनी मां के साथ घर की छत पर पतंगबाजी देखने के लिए गई थी। जब वह छत पर गिरी पतंग उठाने लगी को कोई नुकीली वस्तु आकर उसके सिर में लगी। खून निकलने पर उसकी मां ने सिर में देखा और उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गई। गोली को जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सिविल अस्पताल में बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन


एसीपी दविंदर चौधरी का कहना है कि पुलिस की टीम ने इलाके को खंगाला है। इसक अलावा लोगों से पूछताछ भी की है। लेकिन अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार अब पुलिस इलाके में अपराधिक रिकार्ड वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी भी चैक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed