फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gangster Sukha Faridkotia demands ransom of 20 lakhs from Narula studio owner

लुधियाना : गैंगस्टर सुक्खा फरीदकोटिया ने नरूला स्टूडियो मालिक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, परिवार को खत्म करने की दी धमकी

Mon, 28 Jun 2021 11:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Gangster Sukha Faridkotia demands ransom of 20 lakhs from Narula studio owner
जगरांव। शहर की एनजीओ ‘कर भला, हो भला’ के चेयरमैन एवं नरूला स्टूडियो के मालिक कपिल नरूला से उनके मोबाइल पर फोन कर खुद को गैंगस्टर सुक्खा फरीदकोटिया बताते हुए 20 लाख की फिरौती मांगी है। गैंगस्टर ने नरूला को धमकी दी है कि अगर पैसा नहीं दिया तो परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। बता दें कि कपिल नरूला का ऑस्ट्रेलिया में भी स्टूडियो का बिजनेस है।
विज्ञापन

कपिल नरूला ने बताया कि 25 जून को शाम 7 बजकर 55 मिनट पर फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम गैंगस्टर सुक्खा फरीदकोटिया बताया और 20 लाख रुपये की फिरौती जल्द देने को कहा। फिरौती न देने की सूरत में उसने उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। इस फोन कॉल के बाद भी कई बार उन्हें कॉल आई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिर गैंगस्टर फोन पर मैसेज भेजकर धमकियां देने लगा। मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दिए जाने के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन इसके बाद भी रात तीन बजे तीन बार किसी अन्य नंबर से कॉल कर गैंगस्टर ने फोन का डाटा ऑन कर व्हाट्सएप्प कॉल के जरिये बात करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की कोई बात नहीं की और फोन नंबर ब्लॉक कर दिए। अब भी व्हाट्सएप के जरिये फोन कॉल के जरिये धमकियां मिल रही हैं। उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। परिवार में डर और दहशत का माहौल है। डीएसपी सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में है। थाना सिटी में कपिल नरूला के बयान पर गैंगस्टर सुखा फरीदकोटिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले को ट्रेस करने के लिए सीआईए स्टाफ की विशेष टीम का गठन किया है। जल्द धमकियां देने वाले आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed