{"_id":"63ed17c9e48565c5ec0fbb16","slug":"gangster-arsh-dalla-demanded-extortion-of-lakhs-from-horse-trader-and-contractor-bathinda-news-c-16-1-62123-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: गैंगस्टर अर्श डल्ला ने घोड़ों के व्यापारी और ठेकेदार से मांगी लाखों की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: गैंगस्टर अर्श डल्ला ने घोड़ों के व्यापारी और ठेकेदार से मांगी लाखों की रंगदारी
Wed, 15 Feb 2023 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर आरोपी गैंगस्टर समेत तीन पर किया केस दर्ज
ठेकेदार की सुरक्षा बढ़ाई : एसएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। गैंगस्टर द्वारा जिले के गांव पक्का कलां के रहने वाले व्यापारी हरप्रीत सिंह से बीस लाख और शहर के सोनू ठेकेदार से पच्चीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। थाना संगत पुलिस ने व्यापारी हरप्रीत के बयान पर गैंगस्टर अर्श डल्ला, लवप्रीत सिंह और सुखदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जबकि सोनू ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने ठेकेदार की सुरक्षा बढ़ा दी है।
थाना संगत पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में घोड़ों के व्यापारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि सात फरवरी को फोन कॉल के जरिये गैंगस्टर अर्श डल्ला, सुखदीप सिंह, लवप्रीत सिंह ने उससे बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने के चलते जान से मारने की धमकियां दी। इस मामले में थाना संगत पुलिस ने गैंगस्टर अर्श डल्ला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर व्यापारी की सुरक्षा बढ़ा दी है।
वहीं, दूसरे मामले में गैंगस्टर अर्श डल्ला ने शहर निवासी ठेकेदार सोनू से पच्चीस लाख की रंगदारी मांगी है, जिसकी ऑडियो भी वायरल हो चुकी है। ऑडियो में गैंगस्टर ठेकेदार को कह रहा है कि उसे पच्चीस लाख चाहिए। गैंगस्टर ने ठेकेदार को कहा कि इसी चक्कर में मनप्रीत छल्ले को भी उसके साथियों ने मारा है। ठेकेदार ने गैंगस्टर को धमकाया कि एक सप्ताह पहले उसने तुम्हारे पीछे अपने साथी लगाए थे। ठेकेदार ने गैंगस्टर को दो टूक कहा कि तुम मुझे चाहे मार देना लेकिन मेरे पास पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन
एसएसपी जे इलेनचेजियन ने कहा कि पुलिस ने एक मामले में गैंगस्टर अर्श डल्ला, लवप्रीत सिंह, सुखदीप सिंह के खिलाफ थाना संगत में केस दर्ज किया गया जबकि दूसरे मामले में ठेकेदार की शिकायत पुलिस को मिली है और पुलिस ने ठेकेदार को सुरक्षा मुहैया करवा दी है।