फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Friend kill his friend after denial of daughter marriage in Jagraon

शादी बनी मौत की वजह: दोस्त के भतीजे से तय की थी बेटी की शादी, बाद में इनकार, हथियारों से हमला कर ले ली जान

Sun, 02 Feb 2025 04:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Feb 2025 04:00 PM IST
सार

जगरांव के गांव सदरपुरा में लड़की की शादी को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात को रहनदीन की उसके पुराने दोस्त शाहदीन और उसके परिवार के लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। विवाद बेटी की शादी से इनकार करने पर हुआ था।
 

विज्ञापन
Friend kill his friend after denial of daughter marriage in Jagraon
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना के जगरांव में आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान तीन दिन बाद रविवर को मौत हो गई। विवाद शादी से इनकार करने पर हुआ था, जिसके बाद लड़के के चाचा ने अपने साथियों से साथ मिलकर लड़की के पिता पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


जगरांव के गांव सदरपुरा में लड़की की शादी को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात को रहनदीन की उसके पुराने दोस्त शाहदीन और उसके परिवार के लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। विवाद बेटी की शादी से इनकार करने पर हुआ था।
विज्ञापन


मृतक रहनदीन के बेटे शौकत अली ने बताया कि उसके पिता की आरोपी शाहदीन से अच्छी दोस्ती थी। बचपन में ही दोनों ने तय कर लिया था कि शौकत की बहन की शादी शाहदीन के भतीजे से होगी। लेकिन कुछ समय बाद किसी बात को लेकर दोनों में मतभेद हो गया और रहनदीन ने अपनी बेटी की शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शाहदीन धमकियां देने लगा कि वह लड़की को जबरन उठा ले जाएगा। मामला गुजर समाज की पंचायत तक पहुंचा, जहां यह फैसला हुआ कि अगर लड़की का पिता शादी नहीं करना चाहता तो जबरदस्ती नहीं की जा सकती। इसके बाद रहनदीन ने अपनी बेटी की शादी उसके पास ही रहने वाले युवक के साथ कर दी। 

इसी को लेकर शाहदीन इस कदर खफा हो गया कि शुक्रवार देर रात जब रहनदीन अपने कमरे में सो रहे थे, शाहदीन और उसके परिवार के 5 अन्य लोगों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल रहनदीन को सिधवां बेट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, फिर लुधियाना रेफर किया गया जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने शाहदीन, सुरमूदीन, राझा, माम हुसैन, बाघी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed